आज का राशिफल 🦕🦅दिन-बुधवार,दिनांक 23 दिसम्बर 2020…

आज का राशिफल 🦕🦅दिन-बुधवार,दिनांक 23 दिसम्बर 2020…

🐏 मेष: आज आपको नए अनुभव और नई बातें सीखने के लिए मिलेगी। परिवार के लोगों द्वारा आपको जिम्मेदारियां मिलनी शुरू हुई है। इसलिए किसी भी बात को अनदेखा न करें और आपके ऊपर रखे हुए भरोसे को कायम रखने की कोशिश करनी होगी। विद्यार्थियों का अभ्यास में मन लगा रहेगा। युवाओं को नई संधि प्राप्त हो सकती है। परिस्थिति में अचानक से सकारात्मक बदलाव दिखने लगेगा।

करियर : मनचाहे करियर में काम करने की संधी आपको मिल सकती है।

लव : पार्टनर द्वारा सरप्राइस मिल सकता है।

हेल्थ : सुबह के वक्त सेहत बिगड़ सकती है। लेकिन, तकलीफ जल्दी दूर भी हो जाएगी।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 4

🐄 वृषभ: आज आपके विचारों में सकारात्मक बदलाव दिखेगा, जिसकी वजह से खुद के अंदर जो बदलाव लाना है। उसके बारे में भी सोचा जा सकता है। व्यक्तित्व को और आकर्षित बनाने के प्रयत्न आपके द्वारा किए जाएंगे। लोगों से जुड़े रहना और रिश्तों को गहराई से निभाना, यह दोनों बातों पर आज ध्यान देने की आवश्यकता होगी।

करियर : काम संबंधित जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन पूरा ज्ञान ना होने की वजह से आपको तनाव का सामना करना पड़ेगा।

लव : लव लाइफ में सुधार दिखेगा।

हेल्थ : सेहत में भी सकारात्मक बदलाव दिखेंगे।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 1

👫 मिथुन: आज आप भावनाओं के प्रति अधिक संवेदनशील रहेंगे, इसलिए अपनी भावनाओं को काबू में रख कर लोगों द्वारा बोली गई हर बात का गहराई में जाकर अधिक सोच-विचार न करें। खुद के द्वारा किसी काम या वचन की पूर्णता न कर पाना खुद के प्रति नाराजगी बढ़ा सकता है। आज अधिक वक्त आप एकांत में बिताने की कोशिश करेंगे।

करियर : व्यापार में दिन की शुरुआत में थोड़ा नुकसान हो सकता है, लेकिन नुकसान से निकलने का मार्ग भी प्राप्त होगा।

लव : पार्टनर के प्रति नाराजगी बढ़ सकती है।

हेल्थ : शरीर की कमजोरी बढ़ सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 5

🦀 कर्क: आज आपको काम द्वारा खुशियां मिल सकती हैं। किसी कठिन काम को पूरा करने की वजह से खुद के प्रति आत्मविश्वास तो बढ़ेगा ही और काम की पुर्णता का आनंद भी मिलेगा। आपको अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मार्ग मिल रहे हैं, अधिक संयम बनाकर अपने प्रयत्नों को और बढ़ाना जरूरी होगा।

करियर : मीडिया संबंधित व्यक्तियों को आज सफलता मिल सकती है।

लव : लव लाइफ में सुधार लाने के लिए अधिक प्रयत्न करने की आवश्यकता होगी।

हेल्थ : मन की प्रसन्नता की वजह से सेहत भी ठीक रहेगी।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 2

🦁 सिंह: आज किसी को दिया गया पैसा अचानक से मिलने की वजह से आर्थिक परेशानी आपकी दूर होंगी। आपको मिले हुए पैसों का योग्य निवेश करना आपकी जिम्मेदारी है, लेकिन जरूरत से अधिक पैसों के बारे में चिंता करने की वजह से आप पैसे और जीवन दोनों का आनंद नहीं ले पा रहे हैं। यह दोनों बातों में संतुलन बनाए रखें।

करियर : युवाओं को व्यापार संबंधित संधि प्राप्त हो सकती है।

लव : पार्टनर और आप मिलकर किसी योजना को सफलतापूर्वक अंजाम दे सकेंगे, जिसकी वजह से आपके रिलेशनशिप में अधिक सकारात्मक बदलाव भी दिखेगा।

हेल्थ : मांसपेशियों में खिंचाव महसूस हो सकता है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 1

🙋‍♀️ कन्या: आज पिछले कुछ दिनों से जो बात सोच रहे थे, उस बात का तनाव आज भी आप पर बना रहेगा। किसी भी बात या समस्या की वजह से अपने जीवन शैली में बदलाव ना आने दें। जितना समय आप शांति और एकाग्रता में बिताएंगे, उतना जल्दी आपको समस्या से निकलने का मार्ग भी प्राप्त होगा। खुद के ऊपर रखा विश्वास बनाए रखें।

करियर : नौकरी संबंधित बातों में बदलाव लाने के लिए अधिक प्रयत्न करने की आवश्यकता होगी।

लव : अविवाहित लोगों पर विवाह की समस्या की वजह से तान तनाव बना रहेगा।

हेल्थ : तनाव के कारण नींद में बेचैनी महसूस हो सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 7

⚖️ तुला: आज आपका करीबी व्यक्ति के बदलते बर्ताव की वजह से उनके ऊपर रखा विश्वास कम हो सकता है, जिसकी वजह से आपको भावनात्मक रूप से तकलीफ भी होगी। फिर भी आप रिश्ते को कायम करने की कोशिश करते रहेंगे। पैसों के मामले में किसी के द्वारा आप को फंसाया जा सकता है।

करियर : विदेश में कार्य करने के लिए या पढ़ाई करने के लिए अभी तकलीफों का सामना हो सकता है।

लव : काम और रिलेशनशिप के बीच में संतुलन बनाए रखना आपके लिए आज कठिन होगा।

हेल्थ : दांत संबंधी तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 3

🦂 वृश्चिक: आज आपको तय की हुई सभी बातों को प्रगति की ओर बढ़ता देख समाधान प्राप्त होगा। आपको आत्मविश्वास और अहंकार में फर्क जानने की आवश्यकता होगी। जाने-अनजाने में आपकी बातों द्वारा आप किसी को दुखा सकते हैं। किसी के भी व्यक्तिगत बातों के बारे में टिप्पणी करने से परहेज रखें।

करियर : करियर में सकारात्मक बदलाव दिखने लगेगा, लेकिन मन चाही परिस्थिति बनने में अभी भी थोड़ा वक्त लग सकता है।

लव : पार्टनर्स के बीच का आकर्षण बढ़ने की वजह से संबंधों में मधुरता रहेगी।

हेल्थ : पेट की जलन तकलीफ दे सकती है।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 9

🏹 धनु: आज यदि आप परिस्थिति में बदलाव चाहते हैं तो आपको अपने विचार में भी बदलाव लाने की आवश्यकता होगी। हर छोटी बात को लेकर आप अधिक तनाव में जाने की वजह से आपको काम करने की प्रेरणा मिल नहीं रही है, जिसकी वजह से समस्याएं अधिक बढ़ रही हैं। काम को वक्त पर ना करने की वजह से आपको अधिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

करियर : करियर से संबंधित बातों में अधिक गहराई से सोचकर उचित कदम उठाने की आवश्यकता होगी।

लव : व्यक्तिगत जीवन में हो रही तकलीफ की वजह से लव लाइफ की तरफ लापरवाही हो सकती है।

हेल्थ : पीठ और गर्दन की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 5

🐊 मकर: आज काम संबंधित सभी योजनाएं और सफल होंगी, लेकिन काम आपके जरूर पूरे होंगे। इसलिए योजना के अनुसार ही काम को पूरा करने की जिद को दूर रखना होगा। मित्र की मदद द्वारा सरकारी दस्तावेज संबंधित कार्य को पूरा करने में आपको सहायता मिल सकती है।

करियर : काम को ठीक ना करने की वजह से काम संबंधित हुई गलतियों को ठीक करने के लिए अधिक समय बीत सकता है।

लव : आपके अड़ियल स्वभाव के कारण पार्टनर के साथ बातचीत कम हो सकती है।

हेल्थ : वजन को नियंत्रित रखने पर ध्यान देना होगा।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 4

🏮 कुंभ: आज घर में कोई धार्मिक कार्य करने की योजना बन सकती है। आपकी सामाजिक और धार्मिक दोनों कार्यों में रुचि बढ़ने लगेगी। लोगों के साथ मिले-जुले रहने की वजह से मन की प्रसन्नता बनी रहेगी। आपके स्वभाव के कारण नए लोगों के साथ परिचय बनाना और लोगों के साथ जुड़े रहना दोनों बातें आपके लिए आज आसान हो सकती है।

करियर : राजनीति से संबंधित व्यक्तियों को आज फायदा होगा।

लव : पार्टनर द्वारा आपको खुशियां मिल सकती है।

हेल्थ : बालों संबंधित समस्या का समाधान प्राप्त करने के लिए डॉक्टर की सलाह से ही औषधि लें।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 1

🐋 मीन: आज काम से संबंधित भागदौड़ बढ़ सकती है। काम भले ही प्रगति की ओर जा रहा हो, फिर भी सेहत आपका साथ नहीं देगी। अपनी क्षमता से अधिक मेहनत लेने की वजह से शारीरिक तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है। मन के साथ-साथ शरीर को भी आराम देने की आवश्यकता होगी।

करियर : व्यापारियों को नए कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं।

लव : पार्टनर के किसी निर्णय की वजह से आपको तकलीफ का सामना करना पड़ेगा।

हेल्थ : बदन दर्द की तकलीफ होगी।

लकी कलर : मरून

लकी नंबर : 9

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…