केंद्रीय मंत्री के दामाद पूर्व विधायक को सड़क पर गुंडई दिखाना भारी पड़ा…

केंद्रीय मंत्री के दामाद पूर्व विधायक को सड़क पर गुंडई दिखाना भारी पड़ा…

बाइक सवार को पीटने पर नाराज लोगों ने जमकर की ठुकाई और कपड़े भी फाड़े…

केंद्रीय मंत्री के दामाद की हवालात में गुजरी रात…

लखनऊ/पुणे। केंद्रीय मंत्री के दामाद को पुलिस ने मारपीट के आरोप में गिरफ्तार कर लिया, केंद्रीय मंत्री का दामाद खुद पूर्व विधायक रह चुका है। सड़क पर गुंडागर्दी दिखाने में पुलिस ने यह कार्रवाई की।केंद्रीय मंत्री राव साहब दानवे के दामाद हर्षवर्धन जाधव ने कन्नड़ इलाके में बाइक सवार लोगों को पीट दिया था, इसके बाद गुस्साए लोगों ने उनकी भी जमकर पिटाई कर दी। हर्षवर्धन ने कार का दरवाजा अचानक खोल दिया था जिससे एक आदमी की बाइक उनकी कार के दरवाजे से टकरा गई और बाइक सवार महिला व पुरूष सड़क पर गिर गए।
बाइक सवार के विरोध पर केंद्रीय मंत्री के दामाद ने उसकी पिटाई कर दी, जवाबी कार्रवाई में लोगों ने हर्षवर्धन को पीट दिया और कपड़े फाड़ दिए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस केंद्रीय मंत्री के दामाद को गिरफ्तार कर थाने ले गई, उनकी पूरी रात हवालात में गुजरी।
जिस शख्स को पीटा गया उसने हाल ही में ऑपरेशन कराया था। दोनों तरफ से केस दर्ज कराया गया है, पहले विवाद सुलझाने की कोशिश हुई लेकिन पीड़ित इसके लिए तैयार नहीं हुआ। जिसके बाद हर्षवर्धन को पुलिस ने गिरफ्तार किया, हर्षवर्धन औरंगाबाद के कन्नड़ के पूर्व विधायक भी रह चुके हैं।

“हिंद वतन समाचार” की रिपोर्ट…