उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद प्रतापगढ़ में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद प्रतापगढ़ में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया…

लखनऊ 14 दिसम्बर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद प्रतापगढ़ में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छत्तीसगढ़ में कर्तव्य पालन के दौरान जनपद मुजफ्फरनगर निवासी सी0आर0पी0एफ0 के शहीद डिप्टी कमाण्डेण्ट विकाश कुमार के शौर्य और वीरता को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।
मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने शहीद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण शहीद श्री विकाश कुमार के नाम पर करने की भी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने शहीद  विकाश कुमार के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है। प्रदेश सरकार द्वारा शहीद के परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान की जायेगी।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…