कृषि कानून के खिलाफ विधायक अमरीश पुष्कर ने किसान यात्रा निकाली…

कृषि कानून के खिलाफ विधायक अमरीश पुष्कर ने किसान यात्रा निकाली…

जिला अध्यक्ष जय सिंह जयंत सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद…

नगराम सरकार द्वारा किसानो के विरुद्ध लाये गये कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली में चल किसानो के धरने के समर्थन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर क्षेत्र के भट्ठा चौराहा नवीनगर पर समाजवादी पार्टी के विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर के नेतृत्व में किसान यात्रा निकाल कर किसानो को जागरुक किया गया।सरकार विरोधी नरेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओ को मौजूद पुलिस बल ने रोका और आपस मे नोकझोक होने लगी।किसान विरोधी काले कृषि कानुन को वापस लेने की मांग कर रहे विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर, जिलाध्य्क्ष जय सिंह जयंत ,जिला उपाध्यक्ष एवं प्रभारी अनिल पासी मायारामवर्मा,,जिला सचिव ज्ञानेन्द्र सिंह प्रधान, ब्लाक अध्यक्ष अरुण, यादव,संतराम रावत,सन्तोष यादव,सर्वेश यादव,दिनेश यादव,श्याम सुन्दर रावत,सहित कई दर्जन कार्यकर्ताओ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।समाजवादी किसान यात्रा में मुख्य रुप से विधानसभा अध्यक्ष मोहनलालगंज उमेश वर्मा, रमेश राही जिला सचिव/सह प्रभारी सपा मोहनलालगंज,हरिशंकर रावत पीआरओ विधायक,अनुप वर्मा,विजय वर्मा,सपा एस सी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राम किशोर रावत,बृजेश यादव,मलखान गौतम,धर्मेन्द्ररावत,मो.हनीफ,मोविन,मनोज रावत,सहित सैकडो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संवाददाता अनुराग तिवारी की रिपोर्ट…