राज्य सड़क निधि से जनपद लखीमपुर में लखीमपुर मोहम्मदी (प्र0जि0मा0-86) के नवीनीकरण हेतु रू0 251 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति…

राज्य सड़क निधि से जनपद लखीमपुर में लखीमपुर मोहम्मदी (प्र0जि0मा0-86) के नवीनीकरण हेतु रू0 251 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति…

लखनऊ 03 दिसम्बर। उ0प्र0 शासन द्वारा राज्य सड़क निधि से जनपद लखीमपुर में लखीमपुर मोहम्मदी (प्र0जि0मा0-86) के कि0मी0-4 से 42.68 में बी0सी0-25 एम0एम0 द्वारा नवीनीकरण कार्य रू0 02 करोड़ 51 लाख 17 हजार की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण अनुभाग-1 द्वारा जारी किया गया है।
इस कार्य की कुल लम्बाई 39.68 किमी0 है, जिसकी कुल लागत रू0 1049.90 लाख है, जिसमें आगामी 4 वर्षों में अनुरक्षण लागत रू0 45.21 लााख् (जी0एस0टी0 व लेबर सहित) सम्मिलित है। जारी शासनादेश में प्रमुख अभियन्ता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष को निर्देश दिये हैं कि आवंटित धनराशि का उपयोग प्रत्येक दशा में 31 मार्च 2021 तक कर लिया जाय एवं उसके अनुरूप ही उपयोगिता प्रमाण पत्र 30 अपैल 2021 तक शासन को उपलब्ध करा दिया जाय। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि कार्य की विशिष्टियां, मानक व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय तथा कार्य समय पर पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाय।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…