आज का राशिफल 🦕🦅दिन-बुधवार,दिनांक 2 दिसम्बर 2020…

आज का राशिफल 🦕🦅दिन-बुधवार,दिनांक 2 दिसम्बर 2020…

🐏 मेष: आज आपके प्रयत्नों को मिल रहे यश का आनंद आप उठा पाएंगे। परिवार में किसी की आर्थिक उन्नति आज हो सकती है, जिसका फायदा पूरे परिवार को भी होगा। बच्चों द्वारा खुशखबरी मिलने की आशंका। पुराने कोर्ट कचहरी के विवाद का निर्णय आपके पक्ष में होगा।

करियर : आपके काम द्वारा आप वरिष्ठों को खुश कर पाएंगे।

लव : पत्नी की प्रगति का आनंद आप मना पाएंगे।

हेल्थ : कफ संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 2

🐄 वृषभ: आज आपको किसी को उधार दिया पैसा वापस मिलने में मुश्किल होगी। व्यक्तिगत जीवन में कुछ बातों की प्रगति मन जैसी ना होना आपको चिंतित बना सकता है। अधिक विचार आपके लिए परेशानी का कारण होंगे। खुद के प्रति सकारात्मक भावना बनाने की कोशिश करें।

करियर : काम संबंधित बातें धीमी गति से प्रगति की ओर बढ़ेगी।

लव : आपके निर्णय में पार्टनर का सहयोग ना मिलना आपके अंदर अकेलापन ला सकता है।

हेल्थ : सेहत संबंधित तकलीफ शरीर को पूरा आराम मिलने के बाद कम होगी।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 1

👫 मिथुन: आज आपके व्यक्तित्व को प्रभावित बनाने के अवसर आपको प्राप्त होंगे। आपको मिली हुई मदद का उचित उपयोग करके आप आगे बढ़ने की कोशिश करते रहेंगे। पैसों संबंधित तकलीफ को दूर करने की वजह से आपके अंदर नया आत्मविश्वास जागेगा, जो काम और बेहतरीन कराने के लिए उपयुक्त होगा।

करियर : एचआर और मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े लोग अपने काम को बेहतरीन तरीके से पेश कर पाएंगे।

लव : आपके व्यक्तित्व का सकारात्मक प्रभाव पार्टनर पर रहेगा।

हेल्थ : हार्मोनल बैलेंस बनाए रखने की कोशिश करें।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 8

🦀 कर्क: आज आपकी मानसिक परेशानियां काफी कम होंगी, परिस्थिति के प्रति आत्मविश्वास और परिस्थिति को अपनाने के लिए की गई मन की तैयारी आपके लिए उपयुक्त होगी। अपनी समस्याओं को दूर करने का नया मार्ग आपको आज मिल सकता है।

करियर : अपने काम के प्रति फोकस बढ़ने की वजह से रूचि भी बढ़ेगी।

लव : आपके अंदर आ रहे सकारात्मक बदलाव का असर आपके रिलेशनशिप पर दिखेगा।

हेल्थ : गले की खराश तकलीफ दें सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 5

🦁 सिंह: आज आपके परिस्थिति के अनुसार खुद के अंदर बदलाव लाना आपके लिए कठिन हो सकता है। आपके द्वारा लिए गए निर्णय को आखिरी वक्त में बदलना पड़ेगा। घर संबंधित बातों में प्रगति देख पाना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। फिर भी परिस्थिति से आप जल्दी हार नहीं मानेंगे।

करियर : आपके मार्गदर्शन की सहयोगियों को जरूरत हो सकती है।

लव : रिलेशनशिप संबंधित निर्णय लेते समय अपने माता-पिता से चर्चा करें।

हेल्थ : त्वचा संबंधित समस्या तकलीफ देगी।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 5

💁‍♀ कन्या: आज आपके प्रयत्नों द्वारा परिस्थिति को मात देना आपके लिए आसान होगा। मन में नकारात्मक भावनाओं का थोड़ा प्रभाव हो सकता है। जब तक आपका काम पूरा नहीं होता, तब तक बेचैनी आपको सताती रहेगी। आर्थिक बातों में नियोजन रखना जरूरी होगा।

करियर : आपके काम द्वारा कोई रिवार्ड आपको प्राप्त हो सकता है।

लव : विवाह संबंधित प्रयत्न करते रहें।

हेल्थ : गलत खानपान की वजह से पेट मैं दर्द हो सकता है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 8

⚖ तुला: आज आपके बच्चों की एकाग्रता और अभ्यास के प्रति रुचि बढ़ने की वजह से आपको समाधान प्राप्त हो सकता है। किसी एक बात पर ही अपनी खुशियों को निर्भर रखना आपके लिए तकलीफदायक होगा। दूसरों के विचारों को आप नियंत्रित नहीं कर सकते, इसलिए उनके द्वारा लिए गए निर्णय से भी खुद को दुखी न करें।

करियर : बॉस या वरिष्ठ अधिकारियों की नाराजगी आप पर बनी रहेगी।

लव : पार्टनर का जिद्दी स्वभाव तकलीफदायक होगा।

हेल्थ : शरीर में कैल्शियम की कमी महसूस हो सकती है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 3

🦂 वृश्चिक: आज आपके बच्चों और युवाओं को खुद की जिम्मेदारियों का एहसास होगा। युवाओं के व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन माता-पिता देख पाएंगे। पैसों से जुड़ी जिम्मेदारी बखूबी निभा पाने की वजह से लोगों का आत्मविश्वास जीतने के लिए भी आप कामयाब हो सकते हैं।

करियर : वाणिज्य क्षेत्र के विद्यार्थियों को अधिक ध्यान देकर पढ़ाई करनी होगी।

लव : प्रेम संबंधों की वजह से काम से मन भटक सकता है।

हेल्थ : बच्चों की सेहत में बदलाव देखने के लिए उनकी जीवनशैली में भी बदलाव लाना होगा।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 1

🏹 धनु: आज आपको एकांत में बिताया समय अधिक उदास बना सकता है। अपने काम में एकाग्र रहने की वजह से कोई महत्वपूर्ण बात की तरफ अनजाने में आपसे नजरअंदाज हो सकता है। महत्वपूर्ण अवसर को खोने का डर आपको सता सकता है।

करियर : करियर संबंधित निर्णय हड़बड़ी में ना लें।

लव : भावनात्मक रूप से पार्टनर के साथ जुड़ने की कोशिश करते रहें।

हेल्थ : अधिक चिंता के कारण बालों संबंधित समस्या तकलीफ दे सकती है।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 9

🐊 मकर: आज आप परिस्थिति से जितना लड़ेंगे, उतनी आपको तकलीफ होगी, इसलिए सकारात्मक भावना रखकर परिस्थिति अपनाने की कोशिश करते रहें। अपनी शक्ति और मेहनत का योग्य तरीके से उपयोग करना आपको सीखना होगा।

करियर : काम से जुड़ी बातों पर ही पूरा ध्यान देना होगा। बेकार की बातों पर अपना वक्त व्यर्थ बर्बाद ना करें।

लव : रिलेशनशिप में बेहतरीन बदलाव नजर आएगा।

हेल्थ : हरी सब्जियों का सेवन बढ़ाएं।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 7

🏮 कुंभ: आज अपने काम को योजना अनुसार करना आपके लिए आज आसान होगा। आपके द्वारा दिए गए सालाह और आपकी बातों को लोगों द्वारा माना जाएगा। आसपास के लोगों के साथ संबंध अच्छे बनने की वजह से आपको मन की शांति प्राप्त हो सकती है। शाम तक कोई बड़ा आर्थिक फायदा आपको होगा।

करियर : काम संबंधित नई बातें सीखना आपके लिए आसान होगा।

लव : परिवार में सुख शांति बनी रहेगी और पार्टनर्स में संबंध मधुर रहेंगे।

हेल्थ : योग द्वारा पीठ का दर्द कम किया जा सकता है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 4

🐋 मीन: आज अपने काम को आप बेहतरीन तरीके से कर सकते हैं। फिर भी संयम की कमी रहने की वजह से काम की क्वालिटी पर इसका असर दिख सकता है। आसपास के लोगों के बर्ताव को खुली आंखों से देखने की जरूरत होगी। किसी पर भी अधिक विश्वास न रखें।

करियर : मन में चल रही दुविधा की वजह से काम संबंधित निर्णय ले पाना आज कठिन हो सकता है।

लव : पार्टनर द्वारा कही बातों पर विश्वास रखना आपके लिए मुश्किल होगा।

हेल्थ : कम नींद की वजह से आंखों से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 2

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…