महिला से छेड़छाड़ कर घर में की लूटपाट…

महिला से छेड़छाड़ कर घर में की लूटपाट…

गुरुग्राम। सदर थाना क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ कर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने पुलिस को भी शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। ऐसे में परेशान महिला ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने मामला दर्ज करने के लिए आदेश जारी किए। इस पर रविवार को सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

43 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पति के निधन के बाद से उनका रिश्तेदारों से विवाद चल रहा है। उसका उनसे कई बार झगड़ा भी हो चुका है। पांच अप्रैल को रिश्तेदारों ने घर में घुसकर मारपीट और छेड़छाड़ की। उसके पति का ऑटो भी तोड़ दिया। आरोपी घर से मोबाइल समेत अन्य सामान लूटकर लेकर गए। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। महिला ने मामला अदालत में दायर कर न्याय की गुहार लगाई। थाना प्रभारी दिनेश यादव ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट..