पुलिस कार्यवाही में 25,000 रू0 का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार 01 अवैध तमंचा 315 बोर मय खोखा कारतूस 01 कार व 09 पेटी अवैध शराब बरामद…

पुलिस कार्यवाही में 25,000 रू0 का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार 01 अवैध तमंचा 315 बोर मय खोखा कारतूस 01 कार व 09 पेटी अवैध शराब बरामद…

जनपद बागपत/थाना कोतवाली बागपत दिनांक 28.10.2020 को थाना कोतवाली बागपत व क्राइम ब्रांच की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान नैथला मोड़ के पास बदमाश की घेराबंदी की गयी तो बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ कार्यवाही में अभियुक्त सुशील उर्फ सन्नी घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर मय खोखा कारतूस, 01 कार व 09 पेटी अवैध शराब बरामद हुयी। घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त थाना कोतवाली बागपत पर पंजीकृत मु0अ0सं0 370/2020 धारा 63/72 आबकारी अधि0 में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर से 25,000 रू0 का पुरस्कार घोषित था।
इस संबंध में थाना कोतवाली बागपत पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1-सुशील उर्फ सन्नी नि0 लहराड़ा थाना सदर जनपद सोनीपत हरियाणा।
बरामदगी
1-01 अवैध तमंचा 315 बोर मय खोखा कारतूस।
2-01 कार व 09 पेटी अवैध शराब।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…