आज का राशिफल 🦕🦅दिन-बुधवार,दिनांक 28 अक्टूबर 2020…

आज का राशिफल 🦕🦅दिन-बुधवार,दिनांक 28 अक्टूबर 2020…

🐏 मेष: आज दिन की शुरुआत उत्साह और ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है। फिर भी आप अपने काम पर ध्यान देने की कोशिश करेंगे। खुद को मोटिवेटेड बनाए रखना आज आपके लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है। अनचाही भावनाओं को दूर करने के लिए अधिक प्रयास करना होगा।

करियर: करियर और पैसों से जुड़ी बातें चिंता बढा सकती है।

लव: पार्टनर के साथ मिलकर एक्टिविटी प्लान करें उदासीनता दूर होगी ।

हेल्थ: सिर दर्द और बालों की समस्या सता सकती है।

लकी कलर :लाल

लकी नंबर: 2

🐄 वृषभ: आज कई सारी बातों की चिंता आपको सता सकती है। भावनात्मक रूप से आप मजबूत होंगे फिर भी शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है जिसकी वजह से काम में मन लगना मुश्किल होगा। परिवार के साथ हो रहे मतभेद का असर गहरा हो सकता है इसलिए कुछ बातों के बारे में चर्चा आज टाले।

करियर: विद्यार्थियों को पढ़ाई पर फोकस करना मुश्किल हो सकता है।

लव: बेवजह छोटी बातों पर वाद विवाद उत्पन्न होने की वजह से पार्टनर्स में नाराजगी दिखेगी।

हेल्थ: गलत खानपान और योग्य दिनचर्या ना हो पाना अपचन की समस्या बढ़ा सकता है।

लकी कलर: पीला

लकी नंबर: 8

👫 मिथुन: आज आपके अंदर की अच्छाई आपकी और आपके अंदर की बुराई दोनों में आज संतुलन बना रहेगा। मन के विरुद्ध कुछ बातें होने की वजह से नाराजगी होगी। आपके साथ हो रहे गलत व्यवहार बदले की भावना पैदा कर सकते। आर्थिक व्यवहार में पारदर्शिता रखें। परिवार के व्यक्तियों का विश्वास जीतने की आवश्यकता होगी ।

करियर: व्यवहार करते समय नई व्यक्ति के बारे में पूरी जानकारी हासिल करके ही आगे बढ़े।

लव: आपने कहीं कड़वी बातों की वजह से पार्टनर को दुख हो सकता है।

हेल्थ: शरीर को पूरी तरह से आराम देने की आवश्यकता होगी।

लकी कलर :सफेद

लकी नंबर: 7

🦀 कर्क: आज आपको इच्छाशक्ति की कमी महसूस हो सकती है। फिर भी परिस्थिति पर बना नियंत्रण आप ढलने नहीं देंगे। एक-एक करके समस्या को सुलझाने की कोशिश करें। जीवन के प्रति अपना फोकस और विचारों में क्लेरिटी लाने की आवश्यकता। स्पष्ट विचार होने के बाद ही आप उन पर अमल कर पाएंगे।

करियर: काम से जुड़ी बातों में अधिक मेहनत लेने की आवश्यकता होगी लेकिन आपको सहयोग भी आसानी से प्राप्त होगा।

लव: रिलेशनशिप से जुड़ा डर मन में होने की वजह से लव लाइफ के प्रति उदासीनता होगी।

हेल्थ: बढ़ता स्ट्रेस जीवन शैली पर असर करेगा।

लकी कलर: ऑरेंज

लकी नंबर:1

🦁 सिंह: आज करीबी लोगों के प्रति आपकी उदासीनता बढ़ सकती है। फिर भी रिश्तों को ठीक करने की आपकी कोशिश जारी रहेगी। किस रिश्ते को कितना महत्व देना है यह आपको अपना परीक्षण करके ही समझेगा। अभी मिल रही असफलता आपको कुछ जीवन के पॅटर्न दिखाने की कोशिश कर रही है। दिल और दिमाग को खुला रखकर परिस्थिति का अवलोकन करें।

करियर: करियर काउंसलिंग से जुड़े लोग काम के प्रति और जागरूक रहें।

लव: पार्टनर की गलतियों को माफ करना आपके साथ उनके लिए भी उचित होगा।

हेल्थ: बुजुर्ग व्यक्ति अधिक ठंडे या अधिक गर्म चीजों का सेवन न करें।

लकी कलर :ग्रीन

लकी नंबर: 3

💁‍♀ कन्या: आज फिलहाल वक्त आपके पक्ष में है। जब तक लक आपके साथ है तब तक मिल रहे सारे मौकों का अधिक से अधिक फायदा उठाएं। अभी तक रुके हुए काम को अंजाम देने में आप सफल रहेंगे। काम का बोझ भले ही अभी बढ रहा होगा लेकिन उसके साथ आपके व्यक्तित्व के नए पहलू भी आपको पता चलेंगे।

करियर: टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति आसानी से प्रगति करेंगे।

लव: नई व्यक्ति से जान पहचान आकर्षण पैदा करेगी, लेकिन इसे रिलेशनशिप में तब्दील करना मुश्किल होगा।

हेल्थ: मांसपेशियों में खिंचाव महसूस हो सकता है।

लकी कलर: लाल

लकी नंबर :5

⚖ तुला: आज जब भी जीवन में किसी काम के लिए अधिक देर लगती है तब यूनिवर्स हमें उस परिस्थिति या चीज को संभालने के लिए हर प्रकार से तैयार कर रहा होता है। जीवन शैली में उचित बदलाव लाकर लक्ष्य के प्रति बढ़ने की आवश्यकता। व्यापारियों को अपना काम और आगे बढ़ाने के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता।

करियर: विदेश से जुड़े कामों में रुकावट आ सकती है।

लव: अविवाहित लोगों को मनचाहा पार्टनर मिलने मे और देर लगेगी।

हेल्थ: छोटा-मोटा ऑपरेशन होने की आशंका लेकिन रिकवरी जल्दी होगी।

लकी कलर: ब्राउन

लकी नंबर :2

🦂 वृश्चिक: आज आपके काम को अंजाम देने के लिए किसी और के मदद की आवश्यकता हो सकती है। उस व्यक्ति का काम के प्रति नजरिया बदलने की कोशिश आपको करनी होगी। परिस्थिति को अपने पक्ष में लाने के लिए काम से जुड़े व्यक्तियों के साथ खुलकर बातचीत करें।

करियर: विदेश में स्थित व्यक्ति सरकारी दस्तावेज से जुड़े काम में अधिक व्यस्त होंगे।

लव: काम की वजह से रिलेशनशिप पर बुरा असर हो सकता है।

हेल्थ: कंधे का दर्द सता सकता है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर:9

🏹 धनु: आज काम से जुड़ी प्रगति का सिलसिला आपके लिए जारी रहेगा। आसपास का वातावरण उत्साहित रहने की वजह से आप भी आनंदित होंगे। परिस्थिति में हो रहे मनचाहे बदलाव आपका आत्मविश्वास बढ़ाएंगे। छोटी-छोटी तकलीफों का सामना आप पूरे डेडीकेशन से करने की वजह से व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी समस्याएं जल्दी हल हो जाएंगी।

करियर: विद्यार्थी यश प्राप्त कर सकते हैं ।

लव: विवाह से जुड़ा निर्णय जल्दी ही आपके पक्ष में होगा।

हेल्थ: आनंदित वातावरण की वजह से स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

लकी कलर: पीला

लकी नंबर :4

🐊 मकर: आज काम को जल्द से जल्द निपटाने की कोशिश आपकी सफल रहेगी। अलग-अलग परिस्थिति में आपको आपके अंदर के गुणों का अवलोकन होगा। दूसरों के विवाद में पडना आपके लिए उचित नहीं होगा। काम से जुड़ी कुछ परेशानियां शाम को सता सकती है।

करियर: आर्ट से जुड़े लोगों को क्षमता होने के बावजूद भी उचित मौके का फायदा नहीं होगा।

लव: नवविवाहित लोग रिलेशनशिप को मजबूत करने पर ध्यान दें।

हेल्थ: शरीर में अनेक प्रकार के विटामिन की कमी महसूस हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर: 5

🏮 कुंभ: आज मेहनत और अधिक परिश्रम कि आपकी आज तैयारी पूरी होगी। फिर भी शरीर का योग्य साथ ना मिलने की वजह से आप की अपेक्षा अनुसार काम होना आज कठिन हो सकता है। परिवार के लिए गए कुछ निर्णय बुजुर्गों को पसंद ना आने की वजह से परिवार की शांति भंग हो सकती है।

करियर: बॉस के साथ हो रहे विवाद का असर आपके प्रमोशन पर दिख सकता है।

लव: रिलेशनशिप से जुड़ी चर्चा करते समय अपने अहंकार को दूर ही रखें।

हेल्थ: श्वसन संबंधित तकलीफ होने की वजह से चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है ।

लकी कलर: मरून

लकी नंबर:3

🐋 मीन: आज विद्यार्थियों को अपना शिक्षण पूर्ण करने के बाद ही व्यापार के बारे में सोचना उचित होगा। उच्च शिक्षण की तमन्ना रखने वाले लोगों को उचित आर्थिक मदद प्राप्त होगी। योग्य मार्गदर्शक मिलने की वजह से भूतकाल से जुड़ी समस्याओं का हल मिलने लगेगा ।

करियर: मार्केटिंग से जुड़े व्यक्ति वरिष्ठ द्वारा डाले गए दबाव का शिकार हो।

लव: अरेंज मैरिज के लिए उचित समय है।

हेल्थ: शरीर में खून की कमी महसूस हो सकती है।

लकी कलर :लाल

लकी नंबर:7

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…