खंडित मूर्तियों को ब्राह्मण महासभा देगी भू-समाधि…

खंडित मूर्तियों को ब्राह्मण महासभा देगी भू-समाधि…

नई दिल्ली, अक्टूबर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महा सभा की ओर से पूर्वी दिल्ली में एक सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। जिसके तहत लोगो से अपील की है त्योहारों के मौके पर घरों से देवो देवताओं की पुराणी मूर्तियों और चित्रों क इधर उधर नहीं रख कर उनके चिन्हित स्थानों पर रखें जिन्हें महासभा की ओर से विधि विधान के तहत भू- समाधि दे जाएगी। ब्राह्मण महासभा के प्रदेश प्रमुख पंडित बी.डी.शर्मा नें कहा अक्सर देखा जाता है कि दीवाली के अवसर पर घर की साफ सफाई के समय लोग भगवान की खण्डित फोटो या मूर्तियों को घर से बाहर या किसी पेड़ के नीचे रख देते हैं।जिन मूर्तियों की हमने सालोसाल पूजा की उन्ही को इस तरीके से रखना उन देवताओ का अपमान होता है।उनका सही तरीके से विसर्जित होना आवश्यक होता है।ऐसा न करने पर हम पाप के भी भागी होते हैं।इस समस्या के समाधान के लिए हम एक पहल कर रहे हैं इसके लिए पहले चरण में 26 अक्टूबर को 60 फुट रोड़ बलवीर नगर में सुबह 10 बजे से 12 बजे व 12 बजे से 2 बजे दोपहर तक दुर्गापुरी चौक पर तथा 27 अक्टूबर को यमुना विहार पर खण्डित मूर्तियों के एकत्रीकरण का कार्य होगा जिनका बाद में विधि विधान के साथ भूमि के अंदर विसर्जित किया जाएगा। उन्होंने धर्मप्रेमियों से आग्रह किया इस पुण्य कार्य मे सहभागी बनें। उन्होंने बताया इस अभियान में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार वत्स (राष्ट् अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा दीपक शर्मा राष्ट्रीय सचिव), प्रवीणा शर्मा अध्यक्ष दिल्ली प्रदेश महिला प्रकोष्ठ सुनीला शर्मा बाबरपुर जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, मुकेश गौड़ अध्यक्ष बाबरपुर विधानसभा सहित तमाम टीम अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा त्तथा कई अन्य गणमान्य लोग जुटे हैं।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…