25-25 हजार रू0 के पुरस्कार घोषित अपराधी सहित 04 अपराधी गिरफ्तार 01 अवैध पिस्टल, 03 अवैध तमंचा मय कारतूस लूट के 50,000 रू0 नगद बरामद…

25-25 हजार रू0 के पुरस्कार घोषित अपराधी सहित 04 अपराधी गिरफ्तार 01 अवैध पिस्टल, 03 अवैध तमंचा मय कारतूस लूट के 50,000 रू0 नगद बरामद…

जनपद झांसी/थाना बरूआसागर दिनांक 22.10.2020 को थाना बरूआसागर, टहरौली व क्राइम ब्रांच की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर थाना बरूआसागर क्षेत्रान्तर्गत बदमाशों की घेराबंदी की गयी तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ कार्यवाही में अभियुक्त 1-संजीव 2-राजदीप उर्फ कल्लू 3-राजा बाबू घायल हो गये, जिन्हे एक अन्य अभियुक्त के0पी0 के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 01 अवैध पिस्टल, 03 अवैध तमंचा मय कारतूस, लूट के 50,000 रू0 नगद बरामद हुये। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त 1-संजीव 2-राजदीप उर्फ कल्लू 3-राजा बाबू जनपद झांसी से वांछित चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी हेतु 25-25 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित था तथा अभियुक्त राजा बाबू व राजदीप जनपद शिवपुरी म0प्र0 से वांछित चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी हेतु 10-10 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित था। इसके अतिरिक्त अभियुक्त 1-संजीव 2-राजदीप उर्फ कल्लू 3-राजा बाबू जनपद अशोकनगर म0प्र0 से वांछित चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी हेतु 10-10 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित था।
इस संबंध में थाना बरूआसागर पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-संजीव नि0 विजयपुर थाना पूराकला जनपद ललितपुर।
2-राजदीप उर्फ कल्लू नि0 बिनौली थाना पिछोर जनपद शिवपुरी म0प्र0।
3-राजा बाबू नि0 देवगढ़ थाना पिछोर जनपद शिवपुरी म0प्र0।
4-के0पी0 नि0 लिधौरा थाना चंदेरी जनपद अशोकनगर म0प्र0।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…