बिकरू कांड के खलनायक विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे से ईडी ने की पूछताछ…

बिकरू कांड के खलनायक विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे से ईडी ने की पूछताछ…

दोनों बेटों व वकील के साथ ईडी मुख्यालय पहुंची ऋचा दुबे: संपत्ति के कागज जांचे गए…

मामले के कई और पहलुओं पर भी जांच जारी…

लखनऊ। कानपुर के दिल दहला देने वाले बिकरु कांड के मुख्य अपराधी विकास दुबे ने एक बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम दिया था जिसमें कई पुलिस के जवान शहीद हुए थे। ये घटना पूरे हिन्दुतान में अभी तक चर्चा का विषय बना हुआ है, विकास दुबे का नाम आते ही उन शहीद पुलिस कर्मियों के परिवार में शोक की लहर दौड़ने लगती है जिसने कई मां के लाडले कई बच्चों के पिता कई बहनों के सर से उनके भाई का साया छीन लिया था। बाद में विकास दुबे पुलिस की गिरफ्त में भी आया और पुलिस की ही गोली से उसने मौत पाई।
बिकरु कांड को लेकर प्रदेश सरकार और कानपुर का प्रशासन सख्ती से हर उस पहलू पर प्रशासन जांच कर रहा है जिससे विकास दुबे के कनेक्शन जुड़े हैं चाहें वो परिवार वाले हो या उसके साथी। इसी क्रम में आज विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे को ईडी ने तलब किया और उसकी संपत्ति से जुड़े सभी दस्तावेज मंगाए। ईडी लगातार विकास दुबे की संपत्ति की जांच कर रही है। ईडी ने विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे को बुलाया और कागजों की जांच की।
पुलिस इनकाउंटर में मारे जा चुके विकास दुबे ऋचा दुबे अपने अपने दोनों बेटों व वकील के संग ईडी दफ्तर पहुँची जहां उनकी संपत्ति से जुड़े सभी दस्तावेज की जांच की गई। इस मामले में कई और पहलू को लेकर पूछताछ लगातार जारी है।

संवाददाता सिब्तैन रिजवी की रिपोर्ट, , ,