भाजपा राज में सर्वाधिक असुरक्षित महिलाएं व बच्चियां – गोपाल यादव…

भाजपा राज में सर्वाधिक असुरक्षित महिलाएं व बच्चियां – गोपाल यादव…

सपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन डीएम को दिया ज्ञापन…

इटावा/उत्तर प्रदेश-: समाजवादी पार्टी राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी श्रुति सिंह को सौंपा। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति अत्यंत गंभीर है। हत्या, लूट, अपहरण व बलात्कार की घटनाएं रोज ही घट रही है और भाजपा सरकार इस पर नियंत्रण पाने में पूर्णता विफल है। प्रदेश में बेलगाम अपराध और बेखौफ अपराधी सत्ता संरक्षण में पल रहे है। जनता अपने को असुरक्षित मान रही है। चारों तरफ भय व आतंक का माहौल है।
सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि भाजपा राज में सर्वाधिक असुरक्षित महिलाएं व बच्चियां है। महिलाओं के साथ 2017 में 56011, वर्ष 2018 में 59445, वर्ष 2019 में 59853 अपराध हुए है। ध्वस्त कानून व्यवस्था का आलम यह है कि बलिया में 15 अक्टूबर 20 को दिन दहाड़े राशन दुकान के आवंटन की पंचायत में हुए विवाद में भाजपा नेता ने एक युवक को गोली मार दी थी। इस समय एसडीएम और सीओ भी मौजूद थे। ज्ञापन देने वालों में प्रेमदास कठेरिया, कुलदीप गुप्ता, डा. भूपेन्द्र दिवाकर, स्वदेश यादव, बृजेश यादव पप्पू, पदम तिवारी, हरीओम यादव, अनिल दोहरे, बंटू बाजपेई, शिवम पाल, किशन यादव, मुकेश यादव, रवि यादव, राजवीर सिंह यादव, देवेन्द्र भदौरिया, मुबारक अंजुम, शफी अहमद बालक, नौमान आलम, लीलावती राजपूत, नेहा यादव, सरोज देवी, जसवीर सिंह कठेरिया, अनुज यादव आदि मौजूद रहे।

पत्रकार नितेश प्रताप सिंह की रिपोर्ट…