आज का राशिफल 🦕🦅दिन-सोमवार,दिनांक 19 अक्टूबर 2020…

आज का राशिफल 🦕🦅दिन-सोमवार,दिनांक 19 अक्टूबर 2020…

🐏 मेष: आज आपके अंदर के सकारात्मक और नकारात्मक गुणों का अवलोकन करके नए कार्य की शुरुआत करें। पिता या परिवार से मिली संपत्ति का उपयोग आप योग्य तरीके से कर पाएंगे। आपसे बड़े भाई या बहन का मार्गदर्शन आपके लिए उपयुक्त होगा। कला गुणों को दिखाने का मौका प्राप्त हो सकता है।
करियर – काम में आ रहे बदलाव आर्थिक समस्या दूर करा सकते हैं।
लव – पार्टनर को आपकी सहायता की जरूरत होगी।
हेल्थ – चिंता करने के स्वभाव का असर सेहत पर हो सकता है।

🐄 वृषभ: आज आप से करीबी महिला का मार्गदर्शन आज आपके लिए खास उपयुक्त रहेगा। जो आपको निकट भविष्य से जुड़े निर्णय लेने के लिए उपयुक्त होगा और दूरदृष्टि भी प्रदान करेगा। विदेश से जुड़े व्यक्ति घर की याद में उदास हो सकते हैं। परिवार की समस्या की चर्चा बाहरी लोगों के सामने न करें।
करियर – नई नौकरी में आर्थिक स्तर पर समझौता करना होगा।
लव – पार्टनर और आप में मतभेद होने की वजह से परिवार में अशांति बन सकती है।
हेल्थ – सर्दी जुकाम जैसी बीमारियां सता सकती है।

👫 मिथुन: आज आपका विश्वास ही आपका स्थान बनाए रखने में मददगार होगा। आपके अंदर के नेतृत्व गुण की वजह से आप लोगों को योग्य दिशा दिखाने में यशस्वी होंगे, फिर भी व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी बातों में खुद की सहायता न कर पाना आपके आत्मविश्वास पर सवाल उठा सकता है। परिवार में आपकी वजह से मेलजोल का वातावरण रहेगा।
करियर – महिलाओं को अपने करियर के बारे में और गहराई से सोचना जरूरी है।
लव – पार्टनर के साथ सही तरीके से बातचीत ना हो पाना चिंता बढ़ा सकता है।
हेल्थ – स्त्रियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना जरूरी है।

🦀 कर्क: आज आपके जो काम अभी हाथ में है उसे जल्द से जल्द पूर्ण करने की कोशिश करें। नए काम की योजना दूर दृष्टि से करनी होगी। आध्यात्मिक स्तर पर हो रही प्रगति की वजह से व्यक्तिगत जीवन में भी बदलाव दिखेगा। काम के प्रति बढ़ रहा डेडीकेशन आर्थिक फायदा दिला सकता है।
करियर – व्यवसाय से जुड़े लोग मिल रहे मौके का पूरा फायदा उठा पाएंगे।
लव – आपके अंदर का सकारात्मक बदलाव लव लाइफ में भी बदलाव दिखा सकता है।
हेल्थ – प्रणायम और मॉर्निंग वॉक आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

🦁 सिंह: आज आपके काम की जगह सहकर्मियों का साथ आपके लिए महत्वपूर्ण होगा। परिवार से जुड़ी कुछ बातों की तरफ नजर अंदाज करना ही आज आपके लिए ठीक होगा। आर्थिक व्यवहार में पारदर्शिता रखें। अटका हुआ पैसा निकालने में मेहनत लेनी होगी। व्यक्तिगत जिम्मेदारियों का बोझ आप पर बना रहेगा।
करियर – काम से जुड़ी कुछ ना कुछ परेशानी सताने के बावजूद भी काम को पूरा करने पर आपका ध्यान होगा।
लव – बच्चों की वजह से पति पत्नी में संबंध ठीक रहेंगे ।
हेल्थ – पेट से जुड़ी इंफेक्शन सता सकते हैं।

💁‍♀ कन्या: दुःख के समय पर अपनों से मिला साथ महत्वपूर्ण होता है। कौन आपको किस बात पर और कब साथ देता है इस बात पर गौर करें। खुद को चोट पहुंचाने के डर से आप कुछ रिश्तो से दूरी बनाए रखते हैं और इसी बात की वजह से काफी बार आपके बारे में गलतफहमी करीबी लोगों को होती है। खुद को और बेहतरीन तरीके से और खुलकर पेश करने की कोशिश करें।
करियर – काम की जगह हो रही समस्याओं को सुलझाने की जिम्मेदारी आपको लेनी होगी।
लव – पार्टनर्स में मतभेद होने के बावजूद भी एक दूसरे का साथ होगा।
हेल्थ – शरीर पर लगी छोटी चोट भी बड़ी तकलीफ दे सकती है।

⚖ तुला: दूसरों द्वारा आप पर लगाई हुई पाबंदियों से बाहर निकलने की आपकी कोशिश सफल रहेगी। जो थोड़े बहुत विवाद का कारण भी हो सकती है, लेकिन आप अपने निश्चय पर अटल रहने की वजह से परिस्थिति का असर आप पर नहीं होगा। नई प्रॉपर्टी खरीदने में या नए घर में शिफ्ट होने में जरूरत से ज्यादा देर लग सकती है।
करियर – आपकी योग्यता अनुसार आपको अवसर प्राप्त होंगे।
लव – पार्टनर द्वारा आपके विश्वास को ठेस पहुंच सकती है।
हेल्थ – आंखों से जुड़ी समस्या का निवारण होगा।

🦂 वृश्चिक: आज आपको भूतकाल से जुड़ी किसी परिस्थिति का गिल्ट आपको सता सकता है। भूतकाल को हम बदल नहीं सकते लेकिन अपने अंदर लाए बदलाव की वजह सें गलती को फिर से होने से हम रोक सकते हैं। करीबी लोगों का आप पर विश्वास ना होना आपको तकलीफ देगा। परिवारिक समस्या में अधिक उलझने की वजह से काम के प्रति लापरवाही हो सकती है।
करियर – मार्केटिंग से जुड़े व्यक्ति वरिष्ठ के साथ सही संवाद बनाने की कोशिश करें।
लव – पार्टनर होने के बावजूद भी अकेलापन आज सता सकता है।
हेल्थ – बढता काम और स्ट्रेस आपकी सेहत पर असर दिखाएगा।

🏹 धनु: बढ़ते काम के साथ-साथ अभी आर्थिक प्रगति भी हो रही है। पैसों का निवेश सोच समझ कर करें। बेकार की बातों पर जरूरत से ज्यादा अधिक खर्च होने की वजह से चिंता हो सकती है। परिवार के प्रति आपकी जिम्मेदारी को आप बखूबी निभाते हैं, फिर भी यदि आप से कोई खुश नहीं है तो उस बात को अपनी समस्या ना बनाएं।
करियर – विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई से ज्यादा अर्थार्जन पर होगा।
लव – घर से जुड़े निर्णय की वजह से पार्टनर्स में बहस हो सकती है।
हेल्थ – नींद का पुरा ना होना चिड़चिड़ापन बढ़ा सकता है।

🐊 मकर: आज आपकी आर्थिक बातों से जुड़ी प्रगति आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होगी। एक वक्त पर एक समस्या पर ही ध्यान दें। आगे बढ़ने का जज्बा और काम के प्रति आपका पैशन आपको सफलता देगा। कम्युनिकेशन या मीडिया से जुड़े लोग नाम कमा सकते हैं।
करियर – आपके लक्ष्य के प्रति जागरूकता रखें।
लव – आर्थिक फायदे के लिए कोई आपको प्रेम जाल में फंसा सकता है।
हेल्थ – गलत खानपान का असर सेहत पर होगा।

🏮 कुंभ: आज आपको कोई गलत व्यक्ति पर दिखाए विश्वास का अनुचित फल आपको प्राप्त हो सकता है। अपनी गलतियों से सीख कर आगे बढ़ें। औरों को बदलने की कोशिश आपको ही तकलीफ देगी। खुद के अंदर लाए बदलाव से आप उचित उदाहरण सबके सामने रख सकते हैं। आर्थिक समस्याएं अचानक बढ़ेगी।
करियर – काम के प्रति रुचि बढ़ाने की कोशिश करें।
लव – पति-पत्नी में हो रहे विवाद का असर परिवार की शांति भंग कर सकता है।
हेल्थ – एक्सीडेंट होने की आशंका है।

🐋 मीन: आज आपको अचानक से नए नए अवसर प्राप्त होंगे, लेकिन हर अवसर आपके लिए लाभदायी होगा, यह जरूरी नहीं है। इसलिए, निर्णय लेते समय सभी बातों को ध्यान में रखकर निर्णय लें। नया घर या गाड़ी लेने के लिए प्रयत्न करते रहे। आपको आर्थिक मदद कहीं ना कहीं से प्राप्त होगी।
करियर – हाथ में लिए काम से मन को भटकने ना दें।
लव – पति पत्नी में संबंध मधुर रहेंगे।
हेल्प – सेहत के प्रति आपकी जागरूकता बढ़ेगी।

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…