08 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की 18 दो पहिया वाहन, 03 कटी दो पहिया वाहन व वाहन के पार्टस, आदि बरामद…

08 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की 18 दो पहिया वाहन, 03 कटी दो पहिया वाहन व वाहन के पार्टस, आदि बरामद…

जनपद बुलन्दशहर/थाना सिकन्द्राबाद दिनांक 14.10.2020 की रात्रि थाना सिकन्द्राबाद पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर गुलावठी रोड़ पर ओबर ब्रिज के नीचे घेराबन्दी कर 08 अभियुक्तों  1-मोनू, 2-राहुल उर्फ खेमा उर्फ बाबा, 3-प्रशान्त, 4-विकास, 5-नितिन , 6-योगेन्द्र, 7-सचिन, 8-गौरव को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे/निशादेही से चोरी
की 18 मोटरसाइकिल, 03 कटी दो पहिया वाहन व वाहन के पार्टस, 01 अवैध तमंचा  315 बोर ,02 जीवित कारतूस आदि बरामद हुये।
पूछतांछ पर गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा जनपद बुलन्दशहर, गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों से वाहन चोरी करना स्वीकार किया।
इस संबंध में थाना सिकन्द्राबाद पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-  मोन निवासी ग्राम खैरपुर थाना सलेमपुर जनपद बुलन्दशहर।
2-  राहुल उर्फ खेमा उर्फ बाबा निवासी ग्राम खैरपुर थाना सलेमपुर जनपद बुलन्दशहर।
3- प्रशान्त निवासी ग्राम मौलाबाद, थाना सिकन्द्राबाद, बुलन्दशहर।
4-  विकास निवासी ग्राम मौलाबाद, थाना सिकन्द्राबाद, बुलन्दशहर।
5-  नितिन निवासी ग्राम मौलाबाद, थाना सिकन्द्राबाद, बुलन्दशहर।
6-  योगेन्द्र निवासी मो0 हीरा कालोनी कस्बा व थाना सिकन्द्राबाद , जनपद बुलन्दशहर।
7-  सचिन निवासी बसई सेक्टर -70 नोयडा ,थाना फेस जनपद गौतमबुद्धनगर।
8-  गौरव निवासी बसई सेक्टर -70 नोयडा ,थाना फेस जनपद गौतमबुद्धनगर।
बरामदगी
1-  चोरी की 18 दो पहिया वाहन,
2-  03 कटी दो पहिया वाहन व वाहन के पार्टस,
3-  01 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 जीवित कारतूस आदि ।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…