मज़दूरों और किसानों को सम्मान दे कर 2022 मे लहराएंगे सपा का परचम योगेश यादव…

मज़दूरों और किसानों को सम्मान दे कर 2022 मे लहराएंगे सपा का परचम योगेश यादव…

समाजवादी मज़दूर सभा ने ज़िला व महानगर के नवनियुक्त पदाधिकारीयों को साफा और फूल माला पहना कर किया भव्य स्वागत…

प्रयागराज/उत्तर प्रदेश:- समाजवादी पार्टी के ज़िला कार्यालय जार्जटाउन में मज़दूर सभा के पदाधिकारीयों ने ज़िला व महानगर के सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों को साफा बाँधने के साथ फूल माला पहना कर सम्मान समारोह का आयोजन किया। मज़दूर सभा के ज़िलाध्यक्ष इन्द्रेश पुष्कर की अध्यक्षता व प्रदेश सचिव धनिलाल यादव के संचालन में समागत समारोह के संयोजक एस बी यादव ने ज़िलाध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव, ज़िला उपाध्यक्ष गण अनिल यादव व रामसुमेर पाल ज़िला महा सचिव संदीप पटेल, महानगर अध्यक्ष सैय्यद इफ्तेखार हुसैन व नगर महासचिव रवीन्द्र यादव रवि एडवोकेट व मुख्य अतिथी विधान परिषद सदस्य बासूदेव यादव को साफा, माला, अंगवस्त्र डायरी व पेन भेंट कर सम्मानित किया।बासूदेव यादव ने केन्द्र व प्रदेश सरकार को आड़े हाँथ लेते हुए किसान व मज़दूर विरोधी करार दिया। योगेश यादव ने कहा अगर किसान और मज़दूर मज़बूत रहेगा तो देश उन्नती के मार्ग पर जाएगा। लेकिन केन्द्र व प्रदेश की सरकार पूंजीपतियों के हाँथ की कठपुतली बन कर सबसे ज़्यादा इसी तबक़े का शोषण कर रही है।सपा की 2022 में सरकार को यही तबक़ा समाजवाद का परचम लहराने मे महत्वपूर्ण योगदान देगा। महानगर अध्यक्ष सैय्यद इफ्तेखार हुसैन ने किसानो व मज़दूरों की उपस्थिती में कहा की समाजवादी सरकार बनने पर मज़दूरों व किसानों के छीने गए सम्मान व हक़ को सूद समेत लौटाया जाएगा। समारोह में एस बी यादव, धनिलाल यादव, इन्द्रेश पुष्कर,निधी यादव, रेखा उपाध्याय, रविन्द्र यादव, महावीर यादव, मो० शारिक़, भोला पासी, रवि यादव, इश्वर चन्द्र यादव, सिराज अहमद, सुनील विध्यार्थी, बब्लू बजती, सद्दन भाई, विवेक यादव, ऐरम रब्बानी, ननकऊ यादव, बच्चा पासी, राकेश यादव, मुशीर अहमद, वीरु पासी, लछमन यादव, दान बहादुर सिंह, सैय्यद मोहम्मद अस्करी आदि उपस्थित थे।

पत्रकार इरफान खान की रिपोर्ट…