आज का राशिफल 🦕🦅दिन-सोमवार,दिनांक 12 अक्टूबर 2020…

आज का राशिफल 🦕🦅दिन-सोमवार,दिनांक 12 अक्टूबर 2020…

🐏 मेष: आज अपनी बातों को मनाने के लिए आज अधिक प्रयत्न करना होगा। काम में यश पाने के लिए सही रास्ते का चयन करें। आज आपका एग्रेसिवनेस बढ़ सकता है। मन में आ रहे विचारों पर तुरंत काम ना करें। आज आपका संयम भी कम रहेगा, इसकी वजह से सहकर्मियों के साथ नाराजगी हो सकती है। काम में जरूरत से ज्यादा वक्त लगने की वजह से विवाद उत्पन्न हो सकते हैं।
करियर – यदि आप काम की जगह वरिष्ठ है तो आपको दिए अधिकार का योग्य इस्तेमाल करें।
लव – पार्टनर का आप पर वर्चस्व बना रहेगा।
हेल्थ – पेट दर्द और मांसपेशियों से जुड़े विकार सता सकते हैं।

🐄 वृषभ: आज आपके यात्रा से जुड़े निर्णय सफल रहेंगे। यदि आप परिवार से दूर रहते हैं तो परिवार से मिलने का मौका प्राप्त हो सकता है। काम के सिलसिले में परिवार के साथ छोटी यात्रा भी हो सकती है। जीवन में एकरसता आने की वजह से उत्साह की कमी महसूस होगी। आर्थिक प्रगति होने के बावजूद भी आपको समाधान प्राप्त नहीं होगा।
करियर – उच्च लक्ष्य को पाने के लिए छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दें।
लव – प्रियजनों का सहवास आपका अकेलापन दूर करेगा।
हेल्थ – बच्चों की सेहत पर ध्यान देना होगा।

👫 मिथुन: आज आपके काम के विषय में आपको ज्ञान होने के बावजूद भी आज आप उसका उचित इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे जो आपको उदास बना सकता है। औरों द्वारा मन में पैदा हुआ डर आपको मानसिक रूप से सता सकता है। परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियां आपको ही निभानी पड़ेगी जिसके लिए किसी का साथ ना मिलने की वजह से परिवार के सदस्यों के प्रति नाराजगी बनी रहेगी।
करियर – मानसिक स्थिति ठीक न होने की वजह से छोटे काम भी आपको कठिन लग सकते हैं।
लव – पार्टनर द्वारा मिली नाराजगी असर गहरा होगा।
हेल्थ – शरीर को आराम की जरूरत है। नींद पूरी करने की कोशिश करें।

🦀 कर्क: आज आपको मानसिक तनाव का असर काम की क्वालिटी पर होने की वजह से अपयश का डर बना रहेगा। यदि आपको काम में सहायता या मार्गदर्शन की आवश्यकता होगी तो अपने वरिष्ठ से खुलकर बात करें। जितना तनाव आपने मन में पैदा कर रखा है, इतनी कठिन परिस्थिति नहीं है। काम में डिसिप्लिन लाने की वजह से भी। परिस्थिति में बदलाव दिखेगा।
करियर – लेखक और कला से जुड़े व्यक्ति अपने टैलेंट को योग्य न्याय नहीं दे पाएंगे।
लव – भूतकाल में मिली असफलता को याद करके आप दुखी हो सकते हैं।
हेल्थ – ब्लड शुगर लेवल जांच लें।

🦁 सिंह: आज आपकी मेहनत को योग्य फल मिलने में देरी लगने की वजह से आप विचलित हो सकते हैं। फिर भी आपका विश्वास कम नहीं होगा। परिवार के व्यक्तिगत के स्वास्थ्य में सुधार होने की वजह से मन की चिंता दूर होगी। आर्थिक स्थिति में बदलाव दिखने लगेगा। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता।
करियर – काम में प्रगति दिन के अंत तक होगी।
लव – पति-पत्नी में संवाद बनाए रखना कठिन होगा।
हेल्थ – शरीर का स्टैमिना बढ़ाने की जरूरत होगी।

💁‍♀ कन्या: आज आपको महत्वपूर्ण कामों पर ध्यान देना जरूरी होगा। आपके आसपास का वातावरण आपको लक्ष्य से भटका सकता है। जीवन में हर किसी की प्रगति अलग-अलग तरीके से होती है, इसलिए आपकी प्रगति की तुलना किसी और से ना करें। आज भले ही आपको परिस्थिति में बदलाव नजर नहीं आएगा फिर भी आज के किए गए प्रयत्न का असर जल्दी आपके काम पर दिखेगा।
करियर – अपने लक्ष्य के बारे में मेंटल क्लेरिटी लाकर काम करें।
लव – पार्टनर्स में संबंध अच्छे बने रहने की वजह से परिवार का वातावरण भी ठीक रहेगा।
हेल्थ – बालों से जुड़ी समस्या का समाधान मिलेगा।

⚖ तुला: आज आपकी जान पहचान के लोगों द्वारा काम से जुड़े नए अवसर प्राप्त होंगे। फिर से होगा जो आपको मानसिक आधार के साथ आर्थिक प्रगति में भी लाभदायक होगा। काम के तरीके को बदलने के लिए योग्य ज्ञान की जरूरत है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।
करियर – काम को नई उम्मीद के साथ शुरू करें।
लव – किसी के प्रति बढ़ता आकर्षण समस्या का कारण हो सकता है।
हेल्थ – ठंडे पदार्थों का सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

🦂 वृश्चिक: आज अविवाहित लोग यदि आपके विवाह में प्रगति दिख रही है, तो इस बात की चर्चा अधिक न करें। किसी और की वजह से रिश्तों में प्रॉब्लम आ सकती है। यदि आप को होने वाले पार्टनर के बारे में कुछ बातें जाननी है, तो उनसे खुलकर बात करें किसी और से मिली जानकारी गलतफहमी बढ़ा सकती है।
करियर – मार्केटिंग से जुड़े लोग अधिक मेहनत से यश प्राप्त कर सकते हैं।
लव – रिलेशनशिप से जुड़ा निर्णय तुरंत हो सकता है।
हेल्थ – इंफेक्शन या त्वचा से जुड़े विकार तकलीफ देंगे।

🏹 धनु: आज आप काम को आगे बढ़ाने के लिए आपके प्रयत्न जारी रहेंगे। आप को आप की अपेक्षा अनुसार साथ ना मिलने की वजह से उदास महसूस हो सकता है। यदि आप भागीदारी में काम करते हैं, तो अपने भागीदार को थोड़ा समय दें। उनके व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी समस्याएं काम पर असर कर सकती है। काम से जुड़ी बातों में दूरदृष्टि रखकर निर्णय लें।
करियर – काम में स्थिरता लाना आवश्यक होगा।
लव – यदि आप रिलेशनशिप से अलग होना चाहते हैं, तो निर्णय आगे की सोच कर लें।
हेल्थ – पैर की नसों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।

🐊 मकर: आज आपको प्रिय व्यक्ति से दूर रहना भावनात्मक रूप से आप को कमजोर बना सकता है। कुछ बातों का इलाज वक्त के साथ ही होता है, इसलिए अपने दुःखों की तरफ ज्यादा ध्यान न देकर वर्तमान में रहने की कोशिश करें। विदेशों में बसे परिवार या परिवार के व्यक्ति के बारे में चिंता सता सकती है। उनकी खुशहाली की खबर आपको जल्दी मिलेगी।
करियर – नौकरी ढूंढने वालों को कुछ दिन और इंतजार करना होगा।
लव – काम के सिलसिले में हो रहे बदलाव रिलेशनशिप पर असर कर सकते हैं।
हेल्थ – विटामिंस की कमी की वजह से स्वास्थ्य को ठीक होने में वक्त लगेगा।

🏮 कुंभ: आज परिवार में नए सदस्य का आगमन खुशी देगा। बच्चों के जीवन से जुड़ी प्रगति से बुजुर्गों को आनंद मिलेगा। विदेश में पढ़ाई रखने की चाह रखने वालों को योग्य अवसर प्राप्त होंगे और स्कॉलरशिप मिलने की भी संभावना है। अध्यात्म में रूचि रखने वाले अपने विचारों से मिलते जुलते लोगों के परिचय में आ सकते हैं।
करियर – ट्रांसलेशन या भाषा विषय से जुड़े लोगों को काम का बड़ा मौका प्राप्त हो सकता है।
लव – आपके लव लाइफ का असर काम पर हो सकता है। जीवन के और पहलुओं को दुर्लक्षीत ना करें।
हेल्थ – बच्चों की श्वसन संबंधित समस्याएं दूर होगी।

🐋 मीन: आज आपके किए काम का श्रेय आपके भागीदार को मिल सकता है, इसकी वजह से तनाव रहेगा। करीबी मित्रों से मिले धोखे की वजह से किसी और पर विश्वास रखना आपके लिए मुश्किल होगा। फिर भी नए लोगों के साथ जान-पहचान बढ़ाने की कोशिश करें। भूतकाल में मिली सीख को आजमाने का मौका आज मिल सकता है।
करियर – काम के सिलसिले में लिए बैंक लोन से जुड़ी समस्याओं का सामना होगा।
लव – पार्टनर की सेहत चिंता का विषय होगी।
हेल्थ – स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए स्मोकिंग, ड्रिंकिंग आदि आदतों से दूर रहें।

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…