आज का राशिफल 🦕🦅दिन-शुक्रवार,दिनांक 9 अक्टूबर 2020…

आज का राशिफल 🦕🦅दिन-शुक्रवार,दिनांक 9 अक्टूबर 2020…

🐏 मेष: आज आपके दिन की शुरुआत सफलता से होगी। काम से जुड़े मान, सम्मान और मेहनत का उचित श्रेय प्राप्त होगा। व्यक्तिगत जीवन में रिश्तों की तरफ खास ध्यान देना होगा। आपके शब्दों से निकट रिश्तेदार दुःखी हो सकते हैं। परिवार के साथ विवाद उत्पन्न हो सकता है। आपसे छोटे व्यक्ति आपके निर्णय से सहमति नहीं दिखाएंगे। अपने अहंकार और गुस्से को काबू में रखें।
करियर – वाणिज्य क्षेत्र के विद्यार्थी प्रगति करेंगे।
लव – पति-पत्नी के बीच संवाद ठीक रहेगा।
हेल्थ – एसिडिटी की तकलीफ हो सकती है।

🐄 वृषभ: आज आप पैसों से जुड़े व्यवहार में सतर्क रहें। मित्र या जान पहचान के लोगों के साथ हो रही लेन-देन को कहीं लिख करके रखें। मित्र द्वारा नया अवसर प्राप्त हो सकता है। फिर भी, सारी बातों को अच्छी तरह से पर रखकर ही काम का निर्णय लें। घर या प्लॉट से जुड़े व्यवहार में प्रगति होगी। लोन की प्राप्ति भी आसानी से हो सकती है। सोने की खरीददारी या बिक्री को टालें।
करियर – बैंक से जुड़े व्यक्ति मानसिक तकलीफ का सामना कर सकते हैं।
लव – पार्टनर के सहयोग से जीवन की कठिन परिस्थिति का सामना आसानी से होगा।
हेल्थ – छोटी बीमारी भी शरीर पर गहरा असर दिखा सकती है।

👫 मिथुन: आप आपके आसपास की परिस्थिति और वातावरण का असर मानसिक अवस्था पर होगा। आज आपको शरीर के साथ भावनात्मक रूप से भी मजबूत होने पर ध्यान देना होगा। अलग-अलग लोगों से मिली सलाह आपका कन्फ्यूजन और भी बढ़ा सकती है। इसलिए, निर्णय लेते समय अधिक लोगों से चर्चा ना करें। काम की जगह सहयोगियों के साथ विवाद बढ़ सकते हैं।
करियर – अपने काम को उचित न्याय देने के लिए भावनाओं को काबू करना सीखें।
लव – पार्टनर के साथ छोटी बातों पर भी वाद विवाद उत्पन्न हो सकते हैं।
हेल्थ – कमर और रीढ़ की हड्डी से जुड़े विकार तकलीफ दे सकते हैं।

🦀 कर्क: आज आप के जीवन से जुड़ी सभी समस्याओं को लिखकर फिर कौन सी समस्या को सुलझाने में अधिक महत्व देना है, यह तय करना होगा। आज आपको जितनी ज्यादा मेंटल क्लेरिटी रहेगी, उतनी ज्यादा प्रगति दिखेगी। इसीलिए, समस्याओं से जूझने की वजह अपने विचारों पर अधिक काम करें।
करियर – काम का बोझ आज बढ़ सकता है।
लव – पार्टनर के साथ संबंध ठीक रहेंगे।
हेल्थ – शारीरिक तकलीफ कम होगी

🦁 सिंह: आज आपके जीवन से जुड़ी बातों में किसी और से मिली सलाह आपके अहंकार को चोट पहुंचा सकती है। पैसों से जुड़े व्यवहार सोच समझ कर करें। मौज मस्ती पर जरूरत से ज्यादा अधिक पैसा खर्च हो सकता है। जो आगे आपकी लिए तकलीफ पैदा कर सकता है। आपकी सेहत और भविष्य से जुड़ी बातें चिंता का कारण हो सकती है।
करियर – वरिष्ठों की नाराजगी का सामना होगा।
लव – अविवाहित लोगों के लिए दिन अच्छा होगा।
हेल्थ – शारीरिक तकलीफ का निदान होना मुश्किल होगा।

💁‍♀ कन्या: आज युवा अपने आलस की वजह से अवसर खो सकते हैं। आसानी से मिली हुई बातों को ग्रांटेड ना लें। अपने जीवन के प्रति गंभीरता लाने की जरूरत होगी। दिन भर आज कोई ना कोई बात को लेकर चिंता रहेगी। आपकी मेहनत से परिस्थिति को आप मात दे सकते हैं। काम से फोकस हटने न दें।
करियर – काम में बदलाव लाने की आवश्यकता है।
लव – रिलेशनशिप को दुर्लक्षित न करें।
हेल्थ – सेहत में सुधार शाम के बाद दिखेगा।

⚖ तुला: आज अपने जीवन को नए अंदाज से देखना आवश्यक होगा। अभी तक मिली सफलता या असफलता को अपने पर हावी न होने दें। वक्त की पाबंदी को समझकर योजना पर काम करें। आज आप पर जरूरत से ज्यादा दबाव में होने के कारण काम में प्रोडक्टिविटी कम होगी।
करियर – काम से जुड़ी बातों को एक-एक करके सुलझाएं।
लव – आपके स्वभाव का असर रिलेशनशिप पर दिखेगा।
हेल्थ – अपचन की तकलीफ हो सकती है।

🦂 वृश्चिक: आज आप उच्च शिक्षण की आशा रखने वाले विद्यार्थी लक्ष्य से मन को भटकने ना दें। औरों से मिली सलाह और बातों का असर आपके आत्मविश्वास पर हो सकता है। इसलिए, अपनी मेहनत करते रहें। अपनी योजना के बारे में काम सफल होने तक किसी के साथ भी चर्चा ना करें।
करियर – मेडिकल से जुड़े विद्यार्थी निर्णय सोच समझ कर लें।
लव – वैवाहिक जीवन से जुड़े निर्णय परिवार के खिलाफ जाकर ना लें।
हेल्थ – आसपास की कठिन परिस्थिति का असर आपकी सेहत पर हो सकता है।

🏹 धनु: आज काम से जुड़ी चिंता आपको सता सकती है। पार्टनरशिप में काम करने वाले लोग अपने पार्टनर पर निर्भर रहने की वजह से आर्थिक नुकसान का सामना कर सकते हैं। व्यक्तिगत जीवन और काम में संतुलन बनाए रखना मुश्किल होगा। परिवार से साथ ना मिलने की वजह से अकेलापन परेशान कर सकता है।
करियर – काम से जुड़े दस्तावेज को अच्छी तरह से पढ़ लें।
लव – पार्टनर से हो रहे मतभेद बढ़ सकते हैं।
हेल्थ – स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

🐊 मकर: आज आप हर बार परिस्थिति के लिए सामना करने की तैयारी रखना आपकी नकारात्मक मानसिकता को दर्शाता है। नकारात्मक भावनाएं मन पर हावी होने की वजह से डर बना रहेगा। परिवार सदस्य हो या मित्र परिवार से जुड़े लोग आपका विश्वास पाने में असफल रहेंगे। मन में बसे डर को हटाने के लिए परिस्थिति का सामना और सच्चाई को पर रखकर ही हो सकता है।
करियर – काम की जगह हो रहे राजकारण का असर आपकी प्रोडक्टिविटी पर हो सकता है।
लव – अविवाहित लोग अपना आत्मविश्वास बनाए रखें।
हेल्थ – सिर दर्द सता सकता है।

🏮 कुंभ: आज आप यदि कोई काम या यात्रा से जुड़ा निर्णय काफी दिनों से आपकी नहीं ले पा रहे हैं तो उसी निर्णय के बारे में आपको अधिक जानकारी प्राप्त हो सकती है। जो आगे बढ़ने में मददगार होगी। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने लगेगा। कोर्ट कचहरी के कामों में भी प्रगति दिखेगी।
करियर – व्यापार के लिए किया पैसों का निवेश फायदा देगा।
लव – कमिटमेंट करते समय व्यक्ति की परख अच्छे से कर लें।
हेल्थ – महिलाओं को सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा।

🐋 मीन: आज आपके काम में आ रही तकलीफ हर बार आपके आसपास नकारात्मक ऊर्जा की वजह से नहीं बल्कि आपके निर्णय के वजह से भी हो सकती है। हम अपने जीवन को अपने कर्म और विचारों द्वारा बेहतरीन भी बना सकते हैं। वैसे ही, जीवन में कठिनाइयां भी ला सकते हैं, इसीलिए खुद पर काम करने की आवश्यकता होगी।
करियर – एडवर्टाइजमेंट या इवेंट मैनेजमेंट से जुड़े काम में आर्थिक नुकसान हो सकता है।
लव – पार्टनर से मिला धोखा भावनात्मक रूप से गहरी चोट दे सकता है।
हेल्थ – परिवार के बुजुर्ग व्यक्तियों का ध्यान रखें।

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…