पुलिस कार्यवाही में 25 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार 01 अवैध तमन्चा 315 बोर, 02 जीवित ,01 खोखा कारतूस, एक दो पहिया वाहन बरामद…

पुलिस कार्यवाही में 25 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार 01 अवैध तमन्चा 315 बोर, 02 जीवित ,01 खोखा कारतूस, एक दो पहिया वाहन बरामद…
कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर/थाना दादरी दिनांक 05.10.2020 को थाना दादरी पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर दादरी बाई पास नार्थ लैण्ड पुल के पास मोटरसाइकिल सवार बदमाश की घेराबंदी की गयी तो बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी।  पुलिस द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ कार्यवाही के दौरान अभियुक्त दुर्वासा घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 मोटरसाइकिल, 01 अवैध तमंचा 315 बोर ,02 जीवित कारतूस, 01 खोखा कारतूस बरामद हुये। घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा  गया।
     उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त दुर्वासा शातिर किस्म का अपराधी है। गिरफ्तार अभियुक्त जनपद स्तर से वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु 25 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित था।
इस सम्बन्ध में थाना दादरी पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-दुर्वासा निवासी बैरंगपुर ,नई बस्ती थाना दादरी ,जनपद गौतमबुद्धनगर ।
बरामदगी
1-01 मोटरसाइकिल।
2-01 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 जीवित कारतूस, 01 खोखा कारतूस ।
हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…