लगभग 45 लाख रूपये कीमत का 346 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद, दो अभियुक्त गिरफ्तार…

लगभग 45 लाख रूपये कीमत का 346 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद, दो अभियुक्त गिरफ्तार…

जनपद अलीगढ़/थाना जवां दिनांक 29.09.2020 की रात्रि थाना जवां पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर सीडीएफ काॅम्पलेक्स जाने वाले रोड के पास से दो अभियुक्तों 1-ऋषि कुमार 2-जितेन्द्र उर्फ जीतू को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 45 लाख रूपये कीमत का 346 किलोग्राम अवैध गांजा, एक कंटेनर बरामद हुआ।
इस संबंध में थाना जवां पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-ऋषि कुमार नि0 रामनगर थाना सासनी हाथरस।
2-जितेन्द्र उर्फ जीतू नि0 रामनगर थाना सासनी हाथरस।
बरामदगी
1-लगभग 45 लाख रूपये कीमत का 346 किलोग्राम अवैध गांजा, एक कंटेनर बरामद।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…