गोवर्धन मुकुट मुखारविंद मंदिर मानसी गंगा पहुंचे नगर एवं शहरी विकास राज्य मंत्री महेश चंद गुप्ता…

गोवर्धन मुकुट मुखारविंद मंदिर मानसी गंगा पहुंचे नगर एवं शहरी विकास राज्य मंत्री महेश चंद गुप्ता…

का स्वागत करते सेवायत और व्यापार मंडल के अध्यक्ष गणेश पहलवान जी…

नगर एवं शहरी विकास राज्य मंत्री ने गिरिराज पूजा कर मांगी मनोकामना की मनौती…

गोवर्धन। गिरिराज जी की तलहटी पहुंचे नगर एवं शहरी विकास राज्य मंत्री महेश चंद गुप्ता ने गिरिराज मुकुट मुखारविंद मंदिर में पूजा अर्चना कर मनौती मांगी। मंत्री का सेवायत संजय शर्मा, मनोज लंबरदार, ज्ञान बिहारी आदि ने विधि-विधान से पूजा अर्चना कर स्वागत किया। चेयरमैन खेमचंद शर्मा ने कस्बा एवं तलहटी में खारे पानी की समस्या से अवगत कराया और विकास के अधूरे पड़े कामों को पूरा करने की बात कही। इस पर उन्होंने कहा कि गिरिराज जी की तलहटी से संबंधित विकास कार्यों की सूची बनाकर उपलबध करायें। शासन स्तर से सभी कामों को पूरा कराया जाएगा। इस अवसर पर घनश्याम अग्रवाल उर्फ वांचे लाला, तहसील व्यापार मंडल के अध्यक्ष गणेश पहलवान,
देवेंद्र कौशिक उर्फ़ डीके, ललित शर्मा,वरिष्ठ जिलामंत्री फतेह सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष परशुराम सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष खेमचंद शर्मा, अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के उपाध्यक्ष संजीव कुमार वाष्णेय,सहकारी समिति के अध्यक्ष दीवान सिंह मुखिया, राज कुमार गोयल उपाध्यक्ष डॉ मुकेश सैनी, सुनील पाठक, सियाराम शर्मा  आदि थे।

पत्रकार अमित गोस्वामी की रिपोर्ट…