*केंद्रीय टीम ने सगड़ी के बाढ़प्रभावित क्षेत्रों का आकलन किया लोगों से बात की।*

*केंद्रीय टीम ने सगड़ी के बाढ़प्रभावित क्षेत्रों का आकलन कियालोगों से बात की।*

*आजमगढ़ 20 सितम्बर* रमेश कुमार गंटा,संयुक्त सचिव,राष्ट्रीय आपदा प्रबंध, गृह मंत्रालय भारत सरकार,की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय केन्द्रीय टीम द्वारा तहसील सगड़ी क्षेत्र के अन्तर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ से हुई क्षति का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
संयुक्त सचिव व केन्द्रीय टीम द्वारा टेकनपुर, जोकहरा एवं गांगेपुर मठिया तटबन्ध का निरीक्षण किया गया एवं देवारा खास राजा में जूनियर हाईस्कूल, जो कटान से क्षतिग्रस्त हुआ है, का भी निरीक्षण किया गया।
इसी के साथ महुला व गांगेपुर बाढ़़ चाकी एवं गंगा गौरी महाविद्यालय रामनगर बैजाबारी में बने हुए अस्थायी बाढ़ आश्रय स्थल का निरीक्षण किया गया।
बाढ़ से क्षति हुई फसलों के लिए लेखपालों द्वारा बनाये गये फसल क्षति रजिस्टर का संयुक्त सचिव द्वारा अवलोकन किया गया।
इसी के साथ ही बाढ़ से जो क्षति हुई है उसका आकलन करके बाढ़ मेमोरेंडम भेजने हेतु संयुक्त सचिव ने एसडीएम सगड़ी को निर्देश दिये।
बाढ़ के दौरान जो ग्रामीण सड़क क्षतिग्रस्त हुई है, उसकी मरम्मत कराने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये।
इस अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गुरू प्रसाद, एसडीएम सगड़ी, एसडीएम सदर/ज्वाइण्ट मजिस्ट्रेट गौरव कुमार, सीएमओ डाॅ0 एके मिश्रा, नायब तहसीलदार सगड़ी मंयक मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

पत्रकार अमन सिंह तोमर की रिपोर्ट