*मोदी-योगी ने किसानों युवाओं को बर्बादी की ओर धकेला-शिवपाल*

*मोदी-योगी ने किसानों युवाओं को बर्बादी की ओर धकेला-शिवपाल*

*कोरोना के नाम पर लूट और भ्रष्टाचार*

*इटावा/उत्तर प्रदेश-:* जसवंतनगर यूपी में बेरोजगारी के मुद्दे पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने आरोप लगाया है कि मोदी और योगी ने युवाओं और किसानों को बर्बादी की ओर धकेल दिया है।
प्रसपा पार्टी ने साइकिल संदेश यात्रा शुरू की है,जो यूपी के विभिन्न स्थानों से गुजर रही है।आज सुबह यह यात्रा जोशो खरोश और भाजपा सरकार विरोधी नारों की गूंज के साथ प्रसपा संस्थापक शिवपाल सिंह यादव के गृह क्षेत्र जसवंतनगर के हाइवे बस स्टैंड चौराहे पर जब पहुंची ,तो स्वयं प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और जसवंतनगर क्षेत्र के हजारों प्रसपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रैली का नेतृत्व कर रहे प्रो.अवधपाल ओझा सहित साइकिल यात्रियों की जोरदार आगवानी की। जोशो खरोश से लबरेज विधायक शिवपाल सिंह यादव ने बीजेपी की केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान है। किसानों और युवाओं को बर्बादी की ओर धकेलकर उनको हताश और निराश कर दिया गया है।किसी को नौकरी देना तो दूर नौकर पेशा लोगों की नौकरियां लेने की बात की जा रही है।वैश्विक महामारी कोरोना के नाम पर बजट में जमकर भ्रष्टाचार,कमीशनखोरी और लूट ऊपर बैठे लोगों के इशारे पर हो रही है।लाखों लोगों की नौकरियां चली गईं हैं।बड़े उद्योग घरानों की कठपुतली बनकर यह सरकार देश को निजीकरण की आड़ में बेंच रही है।पूर्व सांसद रघुराज शाक्य,प्रमुख महासचिव कृष्णमुरारी गुप्ता,ब्लाक प्रमुख अनुज मोंटी यादव ने भी देश,प्रदेश की सरकारों पर करारे प्रहार किए।इस दौरान आलोक दीक्षित, प्रो. बृजेश यादव, महावीर सिंह यादव, ठा. अजेंद्र गौर, राहुल गुप्ता,पालिकाध्यक्ष सुनील कुमार जौली,सुभाष गुप्ता,भगीरथकरू यादव, राजपाल सिंह यादव मो. अहसान पेंटर, विश्वनाथ प्रताप सिंह,खन्ना यादव,मो. जहीर, विनोद यादव, बंटू गुप्ता, मो. लड्डन खां,गोपाल गुप्ता,कृष्णा यादव मौजूद रहे। शिवपाल सिंह यादव को 21 किलो बजनी व सभी साइकिल यात्रियों को फूलों की मालाये पहनाकर आगवानी की गई।

*पत्रकार नितेश प्रताप सिंह की रिपोर्ट*