प्रधानमंत्री के जन्मदिन को बेरोज़गार दिवस मनाने पर कांग्रेसी कार्यकर्ता गिरफ्तार…

प्रधानमंत्री के जन्मदिन को बेरोज़गार दिवस मनाने पर कांग्रेसी कार्यकर्ता गिरफ्तार…

प्रयागराज/उत्तर प्रदेश:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मौके पर कांग्रेसी कार्यकर्त्ताओं ने बेरोज़गार दिवस में मनाने का फैसला लिया जहां सुबह 11 बजे कांग्रेस पार्टी की सभी विंग्स के कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग के सामने बढ़ती बेरोज़गारी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सिविल लाईन थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ मौके पर पहुचे और आला अधिकारियों को अवगत कराया कुछ ही समय मे लोकसेवा आयोग पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुच गयी।
पुलिस के अधिकारियों ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से बातचीत करे बिना सभी को गिरफ्तार कर लिया जिसमे ज़िला अध्यक्ष रामकिशन पटेल, शहर अध्यक्ष नफीस अनवर, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अरशद अली, विवेकानंद पाठक,
प्रदेश महासचिव संजय तिवारी, शहर महासचिव सिबताएँ बब्लू समेत 30 लोगो को गिरफतार कर के पुलिस लाइन ले गए।।

पत्रकार इरफान खान की रिपोर्ट…