पुलि स टीम द्वारा सूचना के आधार पर ग्राम बड़ेपुरा के पास अभियुक्त गिरफ्तार… 

पुलि स टीम द्वारा सूचना के आधार पर ग्राम बड़ेपुरा के पास अभियुक्त गिरफ्तार… 

जनपद बरेली/थाना शाही दिनांक 15.09.2020 को थाना शाही पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर ग्राम बड़ेपुरा के पास अभियुक्त की घेराबंदी की गयी तो अभियुक्त ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ कार्यवाही में अभियुक्त अनिल घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर मय जीवित/खोखा कारतूस, आलाकत्ल बरामद किया गया। कार्यवाही के दौरान हत्या की घटना में वांछित अपराधी अनिल को  गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 13-09-2020 को थाना शाही क्षेत्रान्तर्गत घटित हत्या की घटना के संबंध में पंजीकृत मु0अ0सं0 368/2020 धारा 302 भादवि बनाम अनिल पंजीकृत किया गया था।
इस संबंध में थाना शाही पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-अनिल निवासी ग्राम बडेपुरा थाना शाही बरेली।
बरामदगी
1-01 अवैध तमंचा 315 बोर मय जीवित/खोखा कारतूस, आलाकत्ल बरामद।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…