18 अगस्त का इतिहास व महत्वपूर्ण घटनायें…

18 अगस्त का इतिहास व महत्वपूर्ण घटनायें…
*************
ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 231 दिन है। साल में अभी और 134 दिन और (लीप वर्ष में 135 दिन शेष है।
🔹1940- पहली बार मौसम मानचित्र का टेलीविजन पर प्रसारण हुआ।
🔹1945- महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद बोस ताईवान के ताईहोकु में विमान दुर्घटना में बुरी तरह घायल हुए।
🔹1951- पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में भारतीय प्रोद्योगिकी संस्थान की स्थापना हुई।
🔹1963- अमेरिका में जेम्स मेरीडिथ मिसिसीपी विश्वविद्यालय से स्नातक करने वाला पहला अश्वेत व्यक्ति।
🔹1973- अमेरिका के बोस्टन में पहले एफ एम रेडियों स्टेशन के निर्माण को मंजूरी।
🔹1982- सोवियत संघ द्वारा एक महिला अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष स्टेशन सेल्युत-7 के लिए भेजी गई।
🔹2000- इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराकर दो दिन में टेस्ट जीतने का इतिहास रचा।
🔹2006- बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति एच.एम. इरशाद को विशेष अदालत ने भ्रष्टाचार के मामले में बरी किया।
🔹2008- उत्तर प्रदेश में मायावती सरकार ने छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की घोषणा की।
🔹2010- इलेक्ट्रॉनिक्स ने ‘टीवीएस गोल्ड भारत’ नामक अपने नए कुंजी पटल में टैब के ठीक ऊपर रुपए के चिन्ह को शामिल किया।

🎖 18 अगस्त को जन्मे व्यक्ति 💐

🔹1900- भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बहन तथा महिला स्वतंत्रता सेनानी विजयलक्ष्मी पण्डित का जन्म हुआ।
🔹1923- परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक ए. बी. तारापोरे का जन्म हुआ।
🔹1936- प्रसिद्ध गीतकार, कवि और फ़िल्म निर्देशक गुलज़ार का जन्म हुआ।

😔 18 अगस्त को हुए निधन 💐

🔹1227- मंगोल साम्राज्य का शासक चंगेज़ ख़ान का निधन हुआ।
🔹1945- स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस का निधन हुआ।
🔹1990- हिन्दी के साहित्यकार तथा सरस्वती पत्रिका के संपादक श्री नारायण चतुर्वेदी का निधन हुआ।

📚 18 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 💐

🔹अफ़ग़ानिस्तान का स्वतंत्रता दिवस।

कृपया ध्यान दें : यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना,तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…