आज का राशिफल 🦕🦅दिन-गुरुवार,दिनांक 13 अगस्त 2020…

आज का राशिफल 🦕🦅दिन-गुरुवार,दिनांक 13 अगस्त 2020…

🐏 मेष: आज का दिन आपके लिए अपना काम पर फोकस बनाए रखने और अपना काम ईमानदारी से करने का है। आपको किसी की बातों से विचलित होने की आवश्यकता नहीं है। यदि किसी की बात या नियत पर शक हो तो अपने अंतर्मन की आवाज़ अवश्य सुनें और उस कर अमल करें। अपनी सोच पर नियंत्रण रखें। परिस्थिति का समय के साथ हल मिल जाएगा, जितना उसके लिए परेशान होंगे उतना ही अपने लिए बाधाएं उत्पन्न करेंगे।

🐄 वृष: आज किसी भी प्रकार का रचनात्मक कार्य करें जो आपको पसंद हो जैसे लेखन, चित्रकारी, डांस, कुकिंग इत्यादि। इससे आपके मन में संतोष की भावना बढ़ेगी और स्वास्थ्य लाभ भी होगा। आज आप में रचनात्मक ऊर्जा की अधिकता रहेगी। इसे उचित दिशा में अवश्य लगाएं। आपके काम में भी फोकस बढ़ेगा और काम की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। आज किसी प्रकार से दान ज़रूर करें।

👫 मिथुन: आज का दिन कई मामलों में बहुत अच्छे परिणाम देने वाला रह सकता है। आपको अपने काम में सफलता मिलेगी और लंबे समय से चले आ रहे प्रोजेक्ट भी पूरे हो सकते हैं। आज आपको बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा। किंतु, अपने काम को अपने निजी जीवन की समस्याओं से भागने का जरिया न बनाएं। जो भी परेशानी हो उसका सामना करें, जल्द ही परिस्थिति अनुकूल हो जाएगी।

🦀 कर्क: आज समय पर आपको ज़रुरत के संसाधन प्राप्त हो जाएंगे। किसी भी चीज की कमी रहने की आशंका नहीं है। सितारे आपके फेवर में हैं। कमी केवल इस विचार में है की जीवन में आप जो पान चाहते हैं उसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी और कमी हो सकती है। इस विचार को छोड़कर यदि मेहनत करेंगे तो सफलता जल्द ही प्राप्त होगी। अपने विचारों को कमी की बजाय सम्पन्नता पर फोकस रखें।

🦁 सिंह: आज का दिन आपके लिए समस्याओं का समाधान मिलने का है। आपके लिए परिस्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल होती जाएंगी। जिनसे आपको चुनौतियों का सामना करने में सहायता मिल सकती है। किसी पुराने जानकार से मुलाकात हो सकती है को आपको किसी नए अवसर से अवगत करवाएगा। आज किसी बात को लेकर परेशानियों से घिरे रहेंगे। यदि कोई निर्णय लेने में दुविधा हो रही हो तो किसी से सलाह करें। अपनी अंतरात्मा की आवाज़ अवश्य सुनें। आज अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें।

💁‍♀ कन्या: आज का दिन आपके लिए अपनी क्षमताओं को बढ़ाने का है। आप जो जिम्मेदारियां निभा रहे हैं, उससे कहीं अधिक की संभावनाएं आप में हैं। आज कुछ ऐसी परिस्थितियां बन सकती हैं, जो आपको कुछ नई जवाबदारियां दिला सकती हैं। इससे आपको ज्यादा लाभ हो सकता है। अगर आप बिजनेस में हैं तो परिस्थितियों में हुआ आकस्मिक परिवर्तन आपको कुछ लाभ दिलाने वाला रह सकता है।

⚖ तुला: आज के दिन आपके ज्यादातर काम तय समय सीमा में पूरे हो जाएंगे। कुछ कानूनी मसलों या प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में आपके लिए कोई राहत भरी खबर आ सकती है। किसी व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा जिससे आपके विचारों में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। आज का दिन मन में कुछ चिंताएं बनी हुई हैं जिस कारण आपके काम में फोकस की कमी है। किसी की बात को दिल पर न लगायें, अपने आप पर भरोसा रखें।

🦂 वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए कुछ विपरीत परिस्थितियों वाला हो सकता है। बदलती परिस्थिति के साथ अपने आप को ढालें। आपके आसपास यदि कुछ ऐसा हो रहा है जिसे आप अनदेखा कर रहे हैं तो अपनी आँखें खोलें नहीं तो बहुत देर हो जाएगी और आपका नुकसान हो सकता है। अपने वातावरण के प्रति सचेत रहें। किसी करीबी दोस्त या रिश्तेदार पर इतना भरोसा न करें की आपको बाद में निराश होना पड़े। अपने परिवार से अपनी कोई बात न छुपायें नहीं तो उन्हें किसी और से पता चलेगा तो ठेस पहुंचेगी।

🏹 धनु: आज का दिन आपके लिए अपनी जवाबदारियों के प्रति सतर्क रहने का है। आज आप अपनी जिम्मेदारियां पूरे समर्पण के साथ निभाएं। इससे आपके जीवन में कई रुके हुए काम बन जाएंगे। कोई परेशानी चल रही है तो जल्द ही हल होगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है, परीक्षा में अच्छा फल मिलेगा। अपनी मेहनत में कोई कमी न होने दें। आपकी जो भी इच्छाएं हैं, जल्द ही पूर्ण होंगी।

🐊 मकर: आज का दिन आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। आज लोगों से मिलना-जुलना लगा रहेगा जिस कारण कार्य क्षेत्र में और निजी जीवन में भविष्य की सफलता के द्वार खुलेंगे। इन सब में अपनी ज़रूरतों की ओर ध्यान देना न भूलें। आपके लिए खुद की जरूरतें भी दूसरे लोगों की तरह ही महत्वपूर्ण हैं। अपने मन की आवाज़ अवश्य सुनें। यदि कोई बात आपको उचित न लगे तो उसे मानने की आवश्यकता नहीं है।

🏮 कुंभ: आज का दिन आपके लिए शुभ व अशुभ दोनों तरह के फल देने वाला रह सकता है। पुराने बिगड़े हुए रिश्तों में सुधार होगा। नए रिश्तों का आरम्भ होने के आसार हैं। किसी नए रोमांटिक रिश्ते का आगाज़ होगा जिसके चलते मन में ख़ुशी बनी रहेगी। काम काज को लेकर थोड़ा फोकस बढ़ाने कि आवश्यकता है। अपने धैर्य और कुशलता का प्रयोग करें, यदि कोई काम नहीं चल रहा तो उसे नए नज़रिये से देखने कि ज़रुरत है।

🐋 मीन: आज का दिन किसी बात के कारण तनाव में रहेंगे। दूसरों की बातों से इतना प्रभावित न हों की आपके निर्णयों में गलती हो। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। तनाव के लिए किसी एक्सपर्ट या काउंसलर से अवश्य मिलें, अपनी सेहत का ख़याल रखें। हंसमुख मिजाज़ से सभी परेशानियां जल्द हल हो जाती हैं। मांगने पर आसानी से मदद मिल जाएगी।

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…