492 साल बाद देशवासियों की इच्छा हुई पूरी, हुआ राम मन्दिर शिलान्यास…

492 साल बाद देशवासियों की इच्छा हुई पूरी, हुआ राम मन्दिर शिलान्यास…

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ने शाहजहांपुर हथौड़ा चैराहे पर सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया।कार्यकर्ताओं का तिलक कर अयोध्या में राम मंदिर के होने वाले शिलान्यास की शुभकामनाएं दीं।
आपको बतादे कि शाहजहांपुर का हथौड़ा चैराहा अब सुभाष चंद्र बोस चैराहे से जाना जाएगा। यूपी के कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने आज चैराहे पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि अभी तक तो इस चैराहे के नाम हथौड़ा चैराहा था ये कुछ ठीक नही लग रहा था। कोई पूछता था कि कहाँ जाना है तो हथौड़ा चैराहे जाने का कहने पर अजीब सा महसूस होता था। क्षेत्र के लोगों की मांग पर इस चैराहे का नया नामकरण तो कुछ महीने पहले ही किया जा चुका है आज उन्होंने यहाँ पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया है इसके साथ ही चैराहे का चैड़ीकरण किया गया है। चैराहे का सौंदर्यीकरण भी किया गया है। इस दौरान मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शाहजहांपुर के भाजपा जिलाध्यक्ष हरिप्रकाश वर्मा सांसद अरुण कुमार सागर दर्जा राज्यमंत्री सुरेंद्र नाथ बाल्मीकि का तिलक किया। अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास को उन्होंने ऐतिहासिक दिन और कई पीढ़ियों के लोगो की इच्छा पूर्ति बताया।
उन्होंने कहा कि 492 साल के बाद आज भारतवासियों की इच्छा पूरी होने जा रही है सभी लोग आज अपने अपने घरों में दीप जलाएं और मिठाई बांटे क्यूंकि आज का दिन ऐतिहासिक है

पत्रकार राहुल सिंह चौहान की रिपोर्ट…