आज का राशिफल 🦕🦅दिन-सोमवार,दिनांक 20 जुलाई 2020…

आज का राशिफल 🦕🦅दिन-सोमवार,दिनांक 20 जुलाई 2020…

🐏 मेष: आज का दिन आपके लिए शानदार है। कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है, जिसका आप कुछ समय से इंतज़ार कर रहे थे। अपनी योग्यता पर भरोसा रखें और किसी की भी बात के कारण इतना प्रभावित न हों की आपके आत्मविश्वास में कमी हो। अपने आप को हर परिस्थिति में संयमित बनाएं रखें। आज किसी नए व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है जो आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। आज थोड़ा समय अपने लिए भी निकालें।

🐄 वृष: आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानियों भरा रह सकता है। आपको इस समय धैर्य से काम लेना होगा। कुछ महत्वपूर्ण कामों के पूरा होने में समय लग सकता है। आज अपनी जिम्मेदारियों और आवश्यक कामों को थोड़ा तेजी से निपटाएं, अपने आप के लिए कुछ समय निकालें। महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए आज चिंता न करके उन्हें समय पर छोड़ दें। आपके चिंता करने से उनका हल नहीं निकलेगा।

👫 मिथुन: आज का दिन आपके लिए अपने मन में उठते विचारों पर नियंत्रण के साथ आगे बढ़ने का है। जिस परिस्थिति को आप टालने का प्रयास कर रहे हैं, उसका सामना जितनी जल्दी करेंगे उतना आपके लिए लाभदायक रहेगा और तनाव भी दूर होगा। नकारात्मक सोच से बचें, किसी एक्सपर्ट या काउंसलर से मिलें। पुरानी बातों को सोच कर अपने वर्तमान को खराब न करें। मेडिटेशन, योग और प्राणायाम आपके लिए बहुत लाभकारी रहेगा।

🦀 कर्क: आज का दिन आपके लिए अच्छा है लेकिन आत्मविश्वास की कमी के कारण कुछ समस्या महसूस करेंगे। भविष्य की चिंता में अपने वर्तमान को खराब न करें। इतना ज्यादा भविष्य के लिए सोचना और चिंतित रहना यह दर्शाता है की आपको उस सर्वव्यापी इश्वर पर भरोसा नहीं की वह आपका सदा ख़याल रखेगा। व्यर्थ की चिंताओं के कारण मन में तनाव बढेगा और काम से फोकस हटेगा। अपनी सोच पर नियंत्रण रखें।

🦁 सिंह: आज का दिन आपके लिए क्रिएटिव एनर्जी का स्तर ऊंचा रखने का है। आपको अच्छे अवसर मिल सकते हैं। इसे उचित दिशा प्रदान करेंगे तो लाभ होगा। इसके साथ साथ आज यह भी आवश्यक है कि आप प्रयास करने के साथ प्रयास को फलित होने का भी मौका दें। धैर्य और संयम से काम लें। धन लाभ के योग हैं। किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। केवल अपने व्यवहार में संयम बनाए रखें।

💁‍♀ कन्या: आज आपको अपनी योग्यता के मुताबिक काम मिलने या कोई भूमिका मिलने नहीं मिलने से आपको थोड़ी असहजता का सामना करना पड़ सकता है। इस कारण अपने मन में कोई तनाव न होने दें। अवसर यदि नहीं मिल रहा तो अवसर अपने आप बनाने का प्रयास करें। आज कुछ नया आरम्भ करने के लिए दिन अच्छा है, कोई नयी योजना बनाएं किन्तु उस पर काम करने की भी आवश्यकता है।

⚖ तुला: सेहत के लिए अपनी मेहनत करते रहें, जल्द ही अच्छा फल मिलेगा। आज का दिन कुछ परेशानी भरा हो सकता है। जैसे-जैसे पुरानी परिस्थितियां छूटती जा रही हैं, मन में उदासी महसूस होगी। किन्तु यह एक नए जीवन की ओर का संकेत भी है। इस बदलाव को ख़ुशी से अपनाएं। जो आपके जीवन के लिए सहायक नहीं है, वह आपसे दूर हो जाएगा। आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाएं।

🦂 वृश्चिक: आज आपको आपकी कल्पनाशक्ति का पुरस्कार मिल सकता है। आपको अपनी योजनाओं के लिए तारीफ मिलेगी। काम में आपका फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है लेकिन इसके चलते अपने परिवार और निजी जीवन की जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। किसी परिवारजन के साथ व्यापार करने का सोच रहे हैं तो अच्छा रहेगा। आज सामाजिक मेलजोल में किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है जिससे आपके अच्छे गहरे सम्बन्ध बनेंगे।

🏹 धनु: आज का दिन आपके लिए भावनात्मक परिस्थितियों वाला रह सकता है। आपमें भावनाओं का आवेग ज्यादा रह सकता है। अपने विचारों पर नियंत्रण रखें नहीं तो ऐसी मनःस्थिति में लिए हुए निर्णय गलत हो सकते हैं। अपने समय को महत्त्व दें, आज उसे दोस्तों के साथ व्यर्थ के वार्तालाप में नष्ट न करें। यदि कोई व्यवसाय आरम्भ करने जा रहे हैं तो उससे संबंधित दस्तावेज़ अच्छे से जांच लें।

🐊 मकर: आज का दिन आपके लिए कुछ आलस्य से भरा हो सकता है। आप में ऊर्जा की थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। लम्बे समय से चली आ रही परिस्थितियों में परिवर्तन आएगा, जिस कारण मन में उदासी-सी महसूस हो सकती है। परिवर्तन ही जीवन का नियम है, अच्छा या बुरा कुछ भी स्थायी नहीं है। लोगों और वस्तुओं से अपने आप को वियुक्त करें। आज का दिन अपने इष्ट देव को याद करें और उनकी अर्चना अवश्य करें।

🏮 कुंभ: आज का दिन आपके लिए पुरानी चिंताओं से मुक्ति पाने और नए विचारों के साथ आगे बढ़ने का है। किसी बात को लेकर चिंतित हैं तो उसे किसी से शेयर करें। इससे मन भी हल्का होगा और चिंता का हल भी मिल जाएगा। भविष्य को लेकर परेशान न हों, समय के साथ सब कुछ सुलझ जाएगा। आपमें आज ऊर्जा की कमी नहीं है। इसे उचित दिशा में लगाएं। अपनी सेहत का पूरा ख़याल रखें।

🐋 मीन: आज का दिन आपके लिए अप्रत्याशित परिस्थितियों और अप्रत्याशित लाभ वाला रहेगा। परिस्थितियां शुरुआत में थोड़ी विरोध वाली लगेंगी लेकिन अंत में वो आपके फेवर में आ जाएंगी। इसके लिए आपको अपने मन पर नियंत्रण रखना होगा। आज आपको आध्यात्मिक प्रगति करने के भी अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। अपने जीवन में अपने अलावा दूसरों की भलाई करने में भी लगाएं।

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…