हिमांशु दुबे, प्रदेश भाजपा मीडिया सहप्रभारी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अन्र्तराष्ट्रीय योग दिवस की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए अपने आवास पर योग किया…

हिमांशु दुबे, प्रदेश भाजपा मीडिया सहप्रभारी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अन्र्तराष्ट्रीय योग दिवस की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए अपने आवास पर योग किया…

लखनऊ 22 जून। हिमांशु दुबे, प्रदेश भाजपा मीडिया सहप्रभारी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अन्र्तराष्ट्रीय योग दिवस की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए अपने आवास पर योग किया। श्री सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति के मूल में योग है। कर्मयोगीश्वर श्रीकृष्ण ने योगः कर्मसु कौशलम् से हमें कर्म में कुशलता का बोध कराया है। श्री सिंह ने योग दिवस पर कहा कि हमारे जागने के साथ ही प्रतिदिन हमारे शरीर में सकल ब्रह्याण्ड जागता है, उसे पहचानने व उसके साथ जुड़ने की कला ही योग है।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि योग कोई धर्म नहीं है बल्कि जीवन जीने की वह कला है जिसके द्वारा स्वस्थ्य शरीर में स्वस्थ्य मन का वास निहित होता है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की सांस्कृतिक धरोहर योग को विश्व क्षितिज पर पहुंचाने का काम किया है। 21 जून 2015 से प्रत्येक वर्ष अन्र्तराष्ट्रीय योग दिवस को मनाकर पूरे विश्व में योग को अपनाने का प्रचलन प्रारम्भ हुआ है। योग दिवस हमारी शास्वत संस्कृति का संवाहक है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के इस दौर में योग के माध्यम से हम श्वसन तंत्र के साथ जीवन शक्ति में सुधार करके ऊर्जा का संचार कर सकते है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…