विहार के पूर्व स्वास्थ मंत्री ने किये गिरिराज जी के दर्शन…

विहार के पूर्व स्वास्थ मंत्री ने किये गिरिराज जी के दर्शन…

बृज में आकर मन को मिलती है शांति, तेजप्रताप यादव…

गोवर्धन। विहार के पूर्व स्वास्थ मंत्री तेजप्रताप यादव दो दिवशीय धार्मिक यात्रा पर गोवर्धन पहुंचे। उन्होने दानघाटी मंदिर पर गिरिराज जी के दर्शन किये। तदुपरांत तेजप्रताप यादव गोवर्धन बरसाना मार्ग स्थित खण्डेलवाल फीलिंग स्टेशन पहुंचे। जहां रामअबतार खंडेलवाल ने पटुका उढाकर एवं गिरिराज प्रभु का स्मुति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। धार्मिक यात्रा पर गोवर्धन आये पूर्व केन्द्रीय रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव के पुत्र विहार के स्वास्थ मंत्री तेजप्रताप यादव ने गोवर्धन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि वृज में आने से मन को शांति मिलती है। उन्होने राजनीतिक कटाक्ष न करते हुए कहा कि बृज के पौराणिक स्वरूप को बचाने के लिये प्रयास किये हैं। बरसाना में पौराणिक पहाड़ियों को खनन माफियाओं ने खुर्द बुर्द करने का प्रयास किया था। जानकारी होने पर खनन माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाही कराई। इस अवसर पर रामअबतार खण्डेलवाल, लक्ष्मण प्रसाद शर्मा मोहन खण्डेलवाल, सौरभ शर्मा , वीरनारायण शर्मा, राहुल खण्डेलवाल, नरेश उपाध्याय उपस्थित थे।

पत्रकार अमित गोस्वामी की रिपोर्ट…