*वी-मार्ट शोरूम के कर्मचारियों ने शुरू कर दी हड़ताल*

*वी-मार्ट शोरूम के कर्मचारियों ने शुरू कर दी हड़ताल*

*मैनेजर द्वारा लॉकडाउन की अवधि में भी शोरूम खोलकर तय*

*समय से भी अधिक अवधि में कार्य करवाया जाता*

*जनपद शाहजहाँपुर* के सदर बाजार स्थित प्रतिष्ठित रिटेल शोरूम वी-मार्ट के कर्मचारियों ने शोरूम मैनेजर बृजभूषण पांडेय की मनमानी को लेकर विरोध में धरना प्रदर्शन कर थाना सदर-बाजार में तहरीर दी। कर्मचारियों ने शोरूम मैनेजर पर आरोप लगाते हुए कहा कि मैनेजर द्वारा लॉकडाउन की अवधि में भी शोरूम खोलकर तय समय से भी अधिक अवधि में कार्य करवाया जाता था। कर्मचारियों ने जब इसका विरोध किया तो मैनेजर ने कर्मचारियों को गालियाँ देकर नौकरी से निकाल देने की धमकी दी। अनलॉक-1 फेज में मैनेजर कर्मचारियों से 12-12 घण्टे काम करवा रहे हैं। महिला कर्मचारियों से दुर्व्यवहार करने से नही चूकते हैं। विरोध करने वालों में वी-मार्ट के लगभग 30 कर्मचारीगण शामिल हुए।

*पत्रकार दीपक कुमार की रिपोर्ट*