महिलाओं की आवाज उठाने वाले नेता को गिरफ्तार किया गया- मलखान सिंह….

महिलाओं की आवाज उठाने वाले नेता को गिरफ्तार किया गया- मलखान सिंह…

इटावा/उत्तर प्रदेश-: जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष व शहर अध्यक्ष की प्रेसवार्ता में बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को गरीब मजदूर प्रवासी श्रमिकों एवं किसानों महिलाओं की आवाज उठाने पर प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम किया गया उनका सिर्फ इतना सा दोष है कि देश निर्माता गरीब मजदूर भाई बहनों की मदद करना चाहते थे गरीब मजदूर विरोधी भाजपा सरकार ने उन्हें जेल में डाल दिया लेकिन भाजपा सरकार हमारे सेवा कार्य को नहीं रोक सकती इसके लिए सेवा सत्याग्रह के दौरान जनपद इटावा में कांग्रेस पार्टी अजय लल्लू की रसोई संचालित करेगी जिसमें जरूरतमंद लोगों को सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए भोजन वितरित करेगी हमारी पार्टी प्रत्येक कार्यकर्ता नेता गरीब किसान मजदूर जरूरतमंदों की मदद करने को तैयार हैं और कर रहा है और हम सब अजय कुमार लल्लू के रूप में काम करेंगे जेल की सलाखें और फर्जी मुकदमे हमारी सेवा कार्य को नहीं रोक पाएंगे आज तक पूरे प्रदेश में लगभग 90 लाख से अधिक लोगों को खाना भी खिलाया गया 10 लाख से अधिक लोगों को प्रदेश से बाहर मदद की गई तथा 22 जिलों में हमने अपने कार्यालयों साझा रसोई में तब्दील कर दिया हमारे नेता का सेवा कार्य योगी आदित्यनाथ की आंखों में खटक रहा है इसलिए इस कायर सरकार ने उन्हें जेल में डाल दिया है इस सेवा सत्याग्रह में प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए हम लोग महा रसोई कांग्रेस पार्टी के द्वारा चलाने का निर्णय लिया और आगे भी सेवा का कार्य करते रहेंगे हर जोर जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है। प्रदेेश महासचिव अनिल यादव, जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव, शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, पूर्व शहर अध्यक्ष मो. राशिद, आशुतोष दीक्षित, कोमल सिंह कुशवाहा, शहर सेवादल अध्यक्ष सरवर अली, एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव प्रशांत तिवारी आदि मौजूद रहे।

पत्रकार नितेश प्रताप सिंह की रिपोर्ट…