फीता बांधकर बृक्ष बचाओ अभियान का किया शुभारंभ…

फीता बांधकर बृक्ष बचाओ अभियान का किया शुभारंभ…

इटावा/उत्तर प्रदेश-: सामाजिक संस्था सेवाश्रम प्रमुख चै. अमित त्रिपाठी एड. के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने बृक्ष बचाओ जीवन बचाओ अभियान के तहत पेड़ पौधों पर लाल फीता बांधकर उनको संरक्षित करने की पहल की। सेवाश्रम प्रमुख के साथ महामंत्री डॉ. सुशील सम्राट सभासद, जिलाध्यक्ष अवधेश चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष जगदीश बाथम, मंत्री जयशिव मिश्रा, चंद्र किशोर तिवारी, विपिन शुक्ला, बृजनंदन तिवारी ने फ्रेंन्ड्स कॉलोनी, अशोक नगर, चितभवन नहर के किनारे के पचास बृक्षों पर लाल फीता बांधकर बृक्ष बचाओ जीवन बचाओ अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान श्री त्रिपाठी ने कहा कि पेड़ पौधों को संरक्षित नहीं किया गया तो आने वाले समय मे जीवन की कल्पना मुश्किल होगी उनको संरक्षित करने हेतु समाज के सभी लोगों को आगे आकर पहल करनी होगी उन्होंने कहा कि सेवाश्रम ने जून और जुलाई माह में इटावा जनपद में एक हजार पौधे रोपने का लक्ष्य निर्धारित किया है। डॉ. सम्राट ने कहा कि बृक्षों के अंधाधुंध कटान की बजह से जीवन के सामने कई संकट आ रहे हैं आने वाली पीढ़ी के लिए बृक्षों को संरक्षित करने जरूरी है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पेड़ पौधों के बिना जल नहीं और जल के बिना जीवन की कल्पना बेमानी है।

पत्रकार नितेश प्रताप सिंह की रिपोर्ट…