भाकियू संपूर्ण भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शुभम सिंह अनंत को युवा प्रदेश अध्यक्ष बनाया…

भाकियू संपूर्ण भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शुभम सिंह अनंत को युवा प्रदेश अध्यक्ष बनाया…

मोहनलालगंज/लखनऊ किसानों की समस्याओं को लेकर हमेशा शासन प्रशासन से लड़कर किसानों को उनका हक दिलाने का काम कर रही भारतीय किसान यूनियन संपूर्ण भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरडी सिंह ने युवा नेता शुभम सिंह अनंत को युवा प्रदेश अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन संपूर्ण भारत मनोनीत किया जिसके उपरांत युवा प्रदेश अध्यक्ष शुभम सिंह अनंत को बधाइयां मिलने लगी युवा प्रदेश अध्यक्ष शुभम सिंह अनंत ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा मुझे बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी गई है जिसका में पूरी इमानदारी से और लगन के साथ जनता के बीच में रहकर जनता की सेवा करूंगा और आप सभी के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन पर चलकर उसे पूरा करने का प्रयास करूंगा आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि किसानों मजदूरों के हक की लड़ाई पूरी निष्ठा व ईमानदारी से लडूंगा।

संवाददाता अनुराग तिवारी की रिपोर्ट…