समाजवादी पार्टी के राश्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री   श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि…

समाजवादी पार्टी के राश्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री   श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि…

लखनऊ 23 मई। समाजवादी पार्टी के राश्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री   श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि आगरा के ग्राम मनौना थाना पिनाहट (बाह, विधान सभा) में 13 मई 2020 को 15 वर्षीय नाबालिग युवती के साथ बलात्कार की लोमहर्षक घटना से वहां आक्रोश व्याप्त है। यह बहुत ही अन्यायपूर्ण है कि दबंगों के आतंक से लोग डरे हुए हैं। यह घोर निन्दनीय है कि भाजपा के नेता बलात्कारियों के पक्ष में पीड़िता पर मामले को रफा-दफा करने के लिए दबाव बनाने में जुटे है।
भाजपाराज में लाॅकडाउन के दौरान भी बच्चियों की इज्जत सुरक्षित नहीं है। भाजपा सरकार में विगत तीन वर्षों से उनका जीना मुश्किल हो गया। कोई दिन नहीं बीतता जब कहीं ना कहीं बलात्कार और बच्चियों की हत्या की दुःखद खब़र न आती हो। क्या यही भाजपा का रामराज्य है?
समाजवादी पार्टी की मांग है कि पीड़िता को न्याय मिलना चाहिए तथा सभी अपराधियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाये। प्रशासन को यह सुनिश्चित भी करना चाहिए कि किसी राजनीतिक दबाव में कोई भी दोषी बच न पाये।

“हिंद वतन समाचार” की रिपोर्ट…