घरों में ही हुई जुमे की नमाज, मस्जिदों पर रहा पुलिस का पहरा…

घरों में ही हुई जुमे की नमाज, मस्जिदों पर रहा पुलिस का पहरा…

सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए शुक्रवार को घरों में ही जुमे की नमाज हुई। इसमें मुल्क में अमन चैन की सलामती के साथ ही कोरोना जैसी बीमारी के खात्मे के लिए दुआ मांगी गई। रमजान के आखिरी जुमे पर होने वाली अलविदा की नामज को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा है।
शुक्रवार को अलविदा की नमाज पढ़ने के दौरान मस्जिदों में जाने से रोकने के लिए पुलिस तैनात रही है। कोरोना महामारी को लेकर लागू लॉकडाउन में मस्जिदों, मंदिरों या सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ इकट्ठा होने पर मनाही है। जिला प्रशासन ने अलविदा, जुमा और ईद पर भी लोगों से अपने घरों में ही नमाज पढ़ने की अपील की थी। शुक्रवार को आखिरी जुमे के दिन अलविदा की नामज पढ़ने लोग मस्जिद में न जाएं इसके लिए जिले के सभी मस्जिदों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दी गई। पुलिस अधीक्षक विजय ढुल ने पुलिस बल के साथ सिद्धार्थनगर का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान एसपी ने मस्जिदों पर तैनात पुलिस को सतर्क रहने तथा निर्देश का उल्लंघन करने पर कार्रवाई का निर्देश दिया।
वहीं सदर क्षेत्राधिकारी दिलीप कुमार सिंह सिद्धार्थनगर थाना प्रभारी राजेंद्र बहादुर सिंह ने पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर धार्मिक स्थलों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने धर्मगुरुओं से वर्तालाप कर प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।राजेंद्र बहादुर सिंह सुबह से ही शहर के जामा मस्जिदों, खजुरिया मस्जिद, बेलसड़ मस्जिद इसके बाद आजाद नगर मस्जिद का आदि क्षेत्र में स्थित मस्जिदों का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस जवानों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया साथ ही मस्जिदों में लोगों की भीड़ इकट्ठा न हो इसका भी ध्यान रखने को निर्देशित किया। इसी तरह सीओ सदर दिलीप कुमार सिंह ने भी मस्जिदों का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी। उपनिरीक्षक जय प्रकाश दुबे पुलिस बल के साथ पूरा दिन आजाद नगर मस्जिद पर तैनात रही जिसके चलते लोगों ने अलविदा की नमाज अपने घरों में ही अदा की।

पत्रकार असदुल्लाह सिद्दीकी की रिपोर्ट…