एसडीएम पल्लवी मिश्रा ने होम क्वॉरेंटाइन किए गए लोगों के घर जाकर किया निरीक्षण…

एसडीएम पल्लवी मिश्रा ने होम क्वॉरेंटाइन किए गए लोगों के घर जाकर किया निरीक्षण…

बाहर घूम रहे होम क्वॉरेंटाइन किए गए लोगों को दी सख्त हिदायत…

निगोहां/लखनऊ: राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज कि उपजिलाधिकारी पल्लवी मिश्रा ने आज खंड विकास अधिकारी मोहनलालगंज के साथ निगोहा में जाकर के बाहर से आए हुए व्यक्तियों जिन्हें होम क्वॉरेंटाइन किया गया वो सभी आदेशों का पालन कर रहे हैं या नहीं यह जानने के लिए जिलाधिकारी आज निरीक्षण करने के लिए घर उनके घर घर जाकर के निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी के साथ खंड विकास अधिकारी भी रहे। निरीक्षण के दौरान चार व्यक्ति ऐसे मिले जिन्हें होम क्वॉरेंटाइन करने के लिए रखा गया था लेकिन वह बाहर घूमते फिरते दिखाई दिए हैं जिस पर उपजिलाधिकारी ने फटकार लगाते हुए ऐसा दोबारा ना करने की हिदायत दी। वहीं दूसरी ओर उप जिलाधिकारी व खंड विकास अधिकारी ने बद्दी खेड़ा गांव व कुकुहखेड़ा गांव मैं जाकर के होम क्वॉरेंटाइन में रह रहे व्यक्तियों का निरीक्षण किया। इन दोनों गांव में लगभग 24 लोगों को होम क्वॉरेंटाइन किया गया है। वहीं कुछ व्यक्तियों को बिना मास्क के देखकर उप जिलाधिकारी ने फटकार लगाते हुए चेतावनी दी ।वही तहसील द्वारा लगातार किए जा रहे राशन वितरण में आज 420 पैकेट पका हुआ भोजन भोजन व 10 पैकेट तहसील प्रशासन व एनजीओ के सहयोग से वितरित किया गया।

संवाददाता अनुराग तिवारी की रिपोर्ट…