नाली के विवाद को लेकर वादी के भाई जोनी से गाली-गलौज करते हुये जान से मारने की नियत से धारदार हथियार से मारकर गम्भीर रूप से घायल…

नाली के विवाद को लेकर वादी के भाई जोनी से गाली-गलौज करते हुये जान से मारने की नियत से धारदार हथियार से मारकर गम्भीर रूप से घायल…
जनपद बागपत/थाना खेकड़ा दिनांक 17.05.2020 को वादी श्री सहाब सिंह पुत्र धर्मपाल निवासी सुन्हेड़ा थाना खेकड़ा बागपत ने थाना खेकड़ा पर लिखित सूचना दिया कि उसके घर के सामने किरसन उर्फ कृष्ण पुत्र राम निवास का मकान है, जो आये दिन छोटी-छोटी बातों पर गाली-गलौज करता था। दिनांक 16.05.2020 की सायं किरसन उर्फ कृष्ण पुत्र राम निवास व उसकी मां राजबीरी पत्नी रामनिवास निवासीगण ग्राम सुन्हेड़ा थाना खेकड़ा बागपत ने नाली के विवाद को लेकर वादी के भाई जोनी से गाली-गलौज करते हुये जान से मारने की नियत से धारदार हथियार से मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया, जिसे जिला संयुक्त चिकित्सालय बागपत ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने जोनी को मृत घोषित कर दिया।
इस संबंध में थाना खेकड़ा पर मु0अ0सं0 163/2020 धारा 302/504 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियोग में नामजद अभियुक्त किरसन उर्फ कृष्ण को गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर आलाकत्ल बरामद किया गया। इस संबंध में थाना खेकड़ा द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।
“हिंद वतन समाचार” की रिपोर्ट…