लॉकडाउन में शादी मास्क पहन हुआ विवाह…

लॉकडाउन में शादी मास्क पहन हुआ विवाह…

अल्मोड़ा/उत्तराखंड:- देश भर में कोरोना का कहर है।वहीं कुछ लोग लॉकडाउन के पालन की मिसाल भी कायम कर रहे हैं। एक ऐसा ही मामला विकास खंड सल्ट के तल्ला सल्ट में अंतर्गत ग्राम बौड तल्ला का सामने आया है। यहां लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए नव दंपति सात फेरों के बंधन में बंधे। कौशल्या देवी पत्नी जोघा सिंह बिष्ट निवासी ग्राम बौड तल्ला के पुत्र कैलाश बिष्ट की शादी 16 मई 2020 को हुयी लड़के के पक्ष सेे मात्र 15 लोगों का पास बनवाकर ग्राम -खोल्यो हेमा देवी पत्नी डुगर सिंह की पुत्री पुष्पा के साथ आज हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार शादी की रस्में पूरी कीं। शादी सम्पन्न हुई और विदा करवा कर अपने ग्राम बौड तल्ला वापिस आ गए। शादी में 15 घराती और 15 बराती ही शामिल हुए।
इस संबंध में विवाहित जोड़े ने कहा है कि हम लोगों ने लॉकडाउन का पालन करते हुए शादी की है। यह भी जीवन में एक पहचान बनी रहेगी। कहा कि अगर कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से बचना है तो लॉकडाउन के नियमों का पालन अवश्य करें और देश को इस महामारी से बचाएं। घर पर रहें सुरक्षित रहें।

वरिष्ठ पत्रकार समीम दुर्रानी की रिपोर्ट…