माता मंगला एवं श्री भोले द्वारा हंस फाउंडेशन व हंस कल्चरल सेंटर नई दिल्ली के माध्यम से…

माता मंगला एवं श्री भोले द्वारा हंस फाउंडेशन व हंस कल्चरल सेंटर नई दिल्ली के माध्यम से…

मालधन क्षेत्र में गुज्जर जाला,बस्ती में जरूरतमंद लोगों को घर-घर जाकर राशन सामग्री की किट वितरित की गई…

रामनगर/उत्तराखंड:- आज दिनांक 9 मई 2020 को माता मंगला एवं श्री भोले द्वारा हंस फाउंडेशन व हंस कल्चरल सेंटर नई दिल्ली के माध्यम से रामनगर मे, मालधन क्षेत्र में गुज्जर जाला,बस्ती में जरूरतमंद लोगों को घर-घर जाकर राशन सामग्री की किट वितरित की गई। इसके साथ ही रामनगर तहसील परिसर में उप जिलाधिकारी रामनगर के माध्यम से तहसील परिसर के कार्यकृत सभी कर्मियों के लिए हैंड सैनिटाइजर, सर्जिकल मास्क, एवं साबुन वितरित किए गए। हंस फाउंडेशन के सदस्य महेंद्र प्रताप सिंह व विनय पडालिया द्वारा भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष समीम दुर्रानी के आवास पहूँच कर उनके हैंड सैनिटाइजर, साबुन,व सर्जिकल मास्क वितरित किए और इस दौरान समीम दुर्रानी ने हंस फाउंडेशन की सराहना कर शुक्रिया अदा किया और कहा की यह बहुत अच्छा कार्य है।महेंद्र प्रताप ने बताया कि हंस फाउंडेशन सामाजिक कार्यों में सदैव आगे रहा है।अभी कुछ दिन पूर्व ही हंस फाउंडेशन द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में डेढ़ करोड़ की धनराशि दी गई है। इसके साथ ही उत्तराखंड में हंस फाउंडेशन द्वारा जगह-जगह जरूरतमंद लोगों को राशन सामग्री वितरित की जा रही है। उसी के तहत आज रामनगर विधानसभा क्षेत्र में मालधन में गुज्जर जाला, बस्ती में घर घर जाकर राहत सामग्री की किट वितरित की गई। महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कल दिनांक 10 मई को संस्था के सदस्यों द्वारा पाटकोट क्षेत्र में लेटी ग्राम में प्रत्येक घर में राहत सामग्री वितरित की जाएगी। इसके अलावा नगर पालिका,पुलिस क्षेत्राधिकारी के द्वारा पुलिस कर्मियों के लिए एवं सरकारी संयुक्त चिकित्सालय रामनगर में हैंड सैनिटाइजर, सर्जिकल मास्क एवं साबुन वितरित किए जाएंगे।आज राहत सामग्री एवं हैंड सैनिटाइजर, मास्क वितरित करने में गुलाम नबी,राजेश नेगी, वीरेंद्र तिवारी, विनय पडलिया,अतुल अग्रवाल , सुमित तिवारी मौजूद रहे।

“हिंद वतन समाचार” की रिपोर्ट…