जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया शेल्टर होम का निरीक्षण किया…

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया शेल्टर होम का निरीक्षण किया…

बहराइच-गोण्डा सीमा क्षेत्र का भ्रमण,मण्डी समिति पयागपुर में 24 लोगों को वितरित किया खाद्यान्न किट…

जिलाधिकारी शम्भु कुमार व पुलिस अधीक्षक डाॅ. विपिन कुमार मिश्र ने लाॅकडाउन की स्थिति, शेल्टर होम की व्यवस्था एवं खाद्यान्न वितरण आदि कार्य का जायज़ा लेने के उद्देश्य से पयागपुर क्षेत्र का भ्रमण किया और मौके पर मौजूद प्रशासनिक, पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने गोण्डा-बहराइच मार्ग के सीमा क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए दोनों जनपदों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आने-जाने वाले वाहनों की जाॅच तथा लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के बारे में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इसके पश्चात जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने ग्राम उधरना सरहदी में कोटे की दुकान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोटेदार रमा शंकर व अन्य द्वारा बताया गया कि यहाॅ पर कोई समस्या नहीं है। मौके पर मौजूद क्षेत्रीय मीडिया प्रतिनिधियों व ग्रामवासियों द्वारा सुझाव दिया गया कि दुकान के निकट स्थित ग्राम समाज की भूमि की साफ-सफाई करा कर खाद्यान्न वितरण के उपयोग में लाया जा सकता है।
इस सम्बन्ध में मौके पर मौजूद उप जिलाधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती व थानाध्यक्ष विशेश्वरगंज योगेन्द्र कुमार राय को निर्देश दिया गया कि ग्राम समाज की भूमि की साफ-सफाई कराकर ग्रामवासियों के उपयोग में लाया जाय। यदि किसी व्यक्ति द्वारा विरोध किया जाता है तो उसके विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही अमल में लायें। यहाॅ पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा बाहर से आने वाले लोगों एवं ग्राम में स्वास्थ्य टीम द्वारा भ्रमण किये जाने के बारे में फीड बैक प्राप्त करने पर स्थिति संतोषजनक पायी गयी।
इसके उपरान्त जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय सेमरियावाॅ में बनाये गये शेल्टर होम का निरीक्षण किया। यहाॅ पर बाहर से आने वाले 37 ग्रामवासियों को ही आवासित किया गया है। शेल्टर होम की व्यवस्थाएं संतोषजनक पायी गयी सभी आवासित व्यक्ति स्वस्थ है। वहाॅ से लौटकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कृषि उत्पादन मण्डी समिति पयागपुर में असहाय व निराश्रित 24 लोगों को खाद्यान्न किट का वितरण किया।
इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी पयागपुर नरेश सिंह, एम.ओ.आई.सी. पयागपुर डाॅ. एन.आर. जायसवाल सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

पत्रकार-कैलाश नाथ राना की रिपोर्ट…