गरीबों के लिए बन रहे भोजन की रसोई का मंत्री ने किया निरीक्षण…

गरीबों के लिए बन रहे भोजन की रसोई का मंत्री ने किया निरीक्षण…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार में वित्त एवं चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री सुरेश खन्ना ने शुक्रवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव के आवास 3/222 विजयन्त खण्ड गोमतीनगर लखनऊ पर पहुंच कर गरीब,निर्धन,झुग्गी-झोपडी व रास्ते में चलते राहगीरों के लिये बनाये जा रहे भोजन के किचन का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया।मंत्री सुरेश खन्ना ने पूर्व जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव के द्वारा किये जा रहे प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि कोरोना वायरस से होने वाले दुष्परिणाम की जहाँ लोगों में लगातार जागरूकता पैदा कर रहे हैं।वही लॉक डाउन में लगातार भूखे और गरीब लोगों के लिए खाना बनवाकर तहसील प्रशासन,पुलिस प्रशासन,सामाजिक संघठनों के माध्यम से बंटवाना मानव धर्म का कार्य है।उन्होंने ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एव प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह जी के आग्रह के अनुसार जब तक लॉक डाउन रहेगा तब तक कोइ भी व्यक्ति भूखा नही रहेगा।पार्टी की नीतियों के अनुसार पार्टी के हर कार्यकर्ता का यह कर्तव्य है कि जरूरतमंद व्यक्ति की सेवा करें।शुक्रवार को इस कार्य में पार्टी कार्यकर्ता संजय मिश्रा,एपी सिंह,अरविंद यादव,रंजीत यादव,रमेश यादव बाइकल,विमल यादव,केशरी राव धारा सिंह यादव,लवकुश यादव,मूलचन्द यादव,विकास,डॉ अनूप सिंह,अनिल जयसवाल आदि ने सयोग किया।

ज्ञान सिंह की रिपोर्ट…