पूर्व जिलाध्यक्ष ने प्रशासन के माध्यम से 1400 लन्च पैकेट बांटा…

पूर्व जिलाध्यक्ष ने प्रशासन के माध्यम से 1400 लन्च पैकेट बांटा…

लखनऊ।भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कोरोना वायरस से जहाँ लोगों को लगातार जागरूकता पैदा कर रहे हैं।वही शुक्रवार से अपने गोमतीनगर स्थित 3/222 विजयंत खंड मिनी स्टेडियम निवास स्थान पर लगातार पांचवें दिन भूखे और गरीब लोगों के लिए खाना बनवाकर तहसील प्रशासन,पुलिस प्रशासन,सामाजिक संघठनों के माध्यम से बंटवाया।करीब तीन सौ लोग स्वयं पहुंच कर पैकेट प्राप्त किया।रामनिवास यादव ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एव प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह जी के आग्रह के अनुसार जब तक लॉक डाउन रहेगा तब तक कोइ भी व्यक्ति भूखा नही रहेगा।पार्टी की नीतियों के अनुसार हम सबका यह कर्तव्य है कि जरूरतमंद व्यक्ति की सेवा करें।इस कार्य में पार्टी कार्यकर्ता संजय मिश्रा,एपी सिंह,अरविंद यादव,रंजीत यादव,रमेश यादव बाइकल,लवकुश यादव,मूलचन्द यादव,विकास,डॉ अनूप सिंह,अनिल जयसवाल आदि ने सयोग किया।

पत्रकार ज्ञान सिंह की रिपोर्ट…