सिंचाई विभाग की 08 बड़ी परियोजनाएं पूरी, 02 लाख 16 हजार हे0 सिंचन क्षमता में बढ़ोत्तरी…

सिंचाई विभाग की 08 बड़ी परियोजनाएं पूरी, 02 लाख 16 हजार हे0 सिंचन क्षमता में बढ़ोत्तरी…

लखनऊः 17 मार्च । सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधीन 46 वर्षों से लम्बित बाण सागर परियोजना सहित 08 परियोजनाएं विगत 03 वर्षों में पूरी कर ली गयी हैं। इन परियोजनाओं में पहाड़ी बांध, पथरई, जमरार, मौदहा, पहुंज, लहचूरा तथा गुण्टा बांध परियोजनाएं शामिल हैं।
प्रमुख सचिव, सिंचाई, जल संसाधन एवं परती भूमि विकास द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना के अनुसार इन परियोजनाओं के पूरा होने से संबंधित क्षेत्रों में 02 लाख 16 हजार हे0 सिंचन क्षमता में बढ़ोत्तरी हुई है। इसके साथ ही इन परियोजनाओं से 1.86 लाख किसानों को फायदा मिलेगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं को पूरा करने के लिए तेजी से कार्य कर रही है। इसका मुख्य उद्देश्य अतिरिक्त सिंचन क्षमता बढ़ाकर किसानों को लाभान्वित कराना है।

“हिंद वतन समाचार” की रिपोर्ट, , ,