साजिद नाडियाडवाला ने किया अहान शेट्टी संग फिल्म का ऐलान, तड़प के बाद फिर आए साथ…

साजिद नाडियाडवाला ने किया अहान शेट्टी संग फिल्म का ऐलान, तड़प के बाद फिर आए साथ…

मुंबई, 30 दिसंबर। सुनील शेट्टी के बेटे और अभिनेता अहान शेट्टी इन दिनों अपनी निजी जिंदगी में चल रही उथल-पुथल को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच अब अहान ने निर्माता साजिद नाडियाडवाला के साथ एक फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। दोनों 2021 में अहान की पहली फिल्म तड़प के बाद दूसरी बार साथ आ रहे हैं। नाडियाडवाला ने अहान के जन्मदिन के मौके पर अपनी इस फिल्म का ऐलान किया है। नाडियाडवाला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अहान के साथ तस्वीर साझा कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और फिल्म जल्द शुरू करने की बात कही। उन्होंने लिखा, अहान आपको जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं। हम बहुत ही उत्साहित हैं और अगले महीने आपके द्वारा हमारे प्यार के उपहार को खोलने का इंतजार नहीं कर सकते। जैसे कि हम एक और फिल्म के साथ मील का पत्थर हासिल करने की यात्रा शुरू कर रहे हैं तो चलिए अब जश्न शुरू करते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म में अहान के साथ बॉलीवुड की एक प्रमुख अभिनेत्री को कास्ट करने पर विचार किया जा रहा है। इसके अलावा फिल्म का बजट 75 करोड़ रुपये रखा गया है। हालांकि, अभी फिल्म के निर्माताओं की ओर से फिल्म के जुड़ी ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। मालूम हो कि तड़प में अहान की जोड़ी तारा सुतारिया के साथ बनी थी, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा पाई थी। अहान की रोमांटिक-एक्शन ड्रामा फिल्म तड़प हिट तेलुगु फिल्म क्रङ्ग 100 की रीमेक थी। इस फिल्म में अपने किरदार के लिए अहान ने 11 किलो वजन बढ़ाया था और वह दिन में 11 से 12 बार खाना खाते थे। फिल्म में अहान के अभिनय और एक्शन की तारीफ हुई थी, लेकिन कहानी ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाई थी। इसके बाद अहान किसी भी फिल्म का हिस्सा नहीं बने और अब तड़प के निर्माता के साथ पर्दे पर लौट रहे हैं।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…