अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश: पंजाब पुलिस…

अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश: पंजाब पुलिस…

चंडीगढ़, 14 दिसंबर। पंजाब पुलिस ने मध्य प्रदेश के एक हथियार निर्माता सहित दस लोगों की गिरफ्तारी के साथ एक अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि कुल 22 हथियार बरामद किए गए हैं। यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ”पुलिस ने मध्यप्रदेश से संचालित एक अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया और हथियार की आपूर्ति करने वाले दो तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया। मध्यप्रदेश से हथियार निर्माता सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 22 हथियारों की बरामदगी हुई है।” उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है, जांच जारी है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…