22 मार्च को तहसील मुख्यालयों पर होने वाले धरने को लेकर सपा ने बनाई रणनीति…

22 मार्च को तहसील मुख्यालयों पर होने वाले धरने को लेकर सपा ने बनाई रणनीति…

लखनऊ।समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर आगामी उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्नातक क्षेत्र लखनऊ के चुनाव पर रणनीति बनाने हेतु एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जय सिंह जयंत एवं संचालन पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सोनीष मौर्य ने किया।बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष जय सिंह जयंत ने कहा कि पार्टी अखिलेश यादव के निर्देश पर किसानों की समस्याओं एवं प्रदेश में बढ़ते हुए भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न, लचर कानून व्यवस्था को लेकर आगामी 22 मार्च को लखनऊ जिले की सभी तहसीलों में पार्टी द्वारा शांतिपूर्ण धरना दिया जायेगा।जिसके लिए सभी लोगों को अधिक से अधिक संख्या में धरने को सफल बनाने के लिए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी।श्री जयंत ने की डॉ राम मनोहर लोहिया जी की जयंती पर 23 मार्च को समाजवादी पार्टी द्वारा साइकिल यात्रा निकाली जाएगी।साथ ही हम सभी को एकजुट होकर आगामी लखनऊ स्नातक चुनाव में पार्टी प्रत्याशी राम सिंह राणा को भारी मतों से विजई बनाना है।इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर स्नातक चुनाव में बूथ स्तर पर बेहद मजबूती की आवश्यकता है।जिसके लिए प्रत्येक बूथ पर पार्टी के समस्त पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी दी जाएंगे।उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को स्नातक चुनाव में सभी को पूरी तैयारी के साथ बूथ स्तर तक चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।साथ ही मलिहाबाद के ससपन गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक गरीब महिला की मृत्यु पर दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
बैठक में मुख्य रुप से राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चौधरी जगदीप सिंह यादव,पूर्व प्रत्याशी राजबाला रावत
विधायक अम्बरीश पुष्कर,पूर्व विधायक इन्दल कुमार रावत,श्याम किशोर यादव,जिला पंचायत सदस्य डॉ मोहनलाल पासी,विजय यादव,वीर बहादुर सिंह,राशिद अली,शब्बीर अहमद खान,हरपाल यादव,हरिशंकर यादव,मायाराम वर्मा,शशिलेन्द्र यादव,राजकुमार यादव,प्रेमलता यादव,चंद्रशेखर यादव,रंजन लाल यादव,रमेश सिंह रवि,चौधरी ज्ञान सिंह रामप्रकाश यादव विदेश पाल यादव,वसीम अहमद चाँद,सोनू कनौजिया,नजमी खाँ,मोहम्मद इब्राहिम मंसूरी,मनोज यादव,प्रेमलता यादव,वीरेंद्र सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ज्ञान सिंह की रिपोर्ट…