गिरवर निकुंज में श्रीमद्भावगत कथा के शुभारंभ पर निकाली गई कलश शोभायात्रा में शामिल भक्त..

गिरवर निकुंज में श्रीमद्भावगत कथा के शुभारंभ पर निकाली गई कलश शोभायात्रा में शामिल भक्त..

संसार के कण-कण में परमात्मा परमेश्वर का वास हैः- मृदुल कृष्ण शास्त्री…

परिक्रमा मार्ग के गिरवर निकुंज में 108 भागवत कथा का आयोजन शुरू…

उत्सव में होंगे होली के कार्यक्रम…

मथुरा/उत्तर प्रदेश: गोवर्धन। परिक्रमा मार्ग के गिरवर निकुंज में होली महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित 108 भागवत कथा का शुभारंभ कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। कलश शोभायात्रा दानघाटी मंदिर से गिरिराज जी की पूजा अर्चना के बाद निकाली गई। शोभायात्रा में महिलाएं पीतांबरी पहने कलश धारण किये चल रही थीं तो विप्रबंधु मंत्रों का जाप कर रहे थे। कथा के पहले से दिन व्यासपीठ से आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी ने कहा कि भगवान सर्वत्र व्याप्त है जरूरत हैं हमको अपनी दृष्टि को साफ करने की। संसार के कण-कण में परमपिता परमात्मा का वास है लेकिन उसे महसूस करने की आवश्यकता है। हमेशा भक्ति को मन से करना चाहिए। मेरे तो गिरधर गोपाल दूजौ न कोई, इसी भाव में मीरा ने भक्ति की और प्रभु को अपना बना लिया। इस अवसर पर मुख्य यजमान कुसुम व गिरधारी लाल कनौड़िया ने भागवत को सिर पर धारण किया। इस अवसर पर किशोर कुमार शास्त्री, रमेश, डाॅ. विनोद दीक्षित, पं. गुड़िया शर्मा, ब्रजेन्द्र शरण, नारायण दास, विष्णु जोशी, राजेश, प्रमोद गर्ग कसेरे, विष्णु शर्मा, गौरव कौशिक आदि थे।

अमित गोस्वामी की रिपोर्ट…