जमीनी विवाद को लेकर अलग अलग समुदाय के दो पक्ष आए आमने सामने…

जमीनी विवाद को लेकर अलग अलग समुदाय के दो पक्ष आए आमने सामने…

कोसीकलां जमीनी विवाद को लेकर दो अलग अलग समुदायो के दो पक्ष आमने सामने आ गए और गाली गलौज के साथ साथ जमकर लाठी, डंडे चले एवं धारदार हथियार चले। विवाद मे दोनो पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिनमे से एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है।
थानाक्षेत्र की चौकी शाहपुर के अंतर्गत आने वाले गांव नगला उटावड में धान की रोपाई के समय जमीन पर अपना अपना दावा करने को लेकर अलग अलग समुदायों के दो पक्ष आमने सामने आ गए और दोनो मे गाली गलौज के साथ जमकर लाठी, डंडे एंव धारदार हथियार चले। विवाद में दोनो पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुची पुलिस को देख झगड रहे लोग फरार हो गए। पुलिस ने सभी घायलो को स्थानीय हास्पीटल मे भर्ती कराया। जिनमे एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है। इंसपैक्टर क्राइम नेतराम शर्मा ने बताया कि मामले मे किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…